Published On : Sat, Oct 21st, 2017

स्मृति ईरानी जब अचानक बजाने लगीं सीटी, चौंक गए स्टूडेंट्स

Advertisement

नई दिल्लीः केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का मंगलवार को अलग ही रूप देखने को मिला। ईरानी के इस अजीब बिहेवियर को देखकर वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। स्मृति की छवि एक कड़क महिला नेता की है जो अपने दमदार पलटवार और भाषण को लेकर खासी चर्चा में रहती हैं। नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलजी के कॉन्वोकेशन प्रोग्राम में छात्रों को डिग्री देने पहुंची स्मृति न केवल वहां स्पीच दी बल्कि जब बच्चों को सम्मानित किया गया तो उन्होंने खड़े होकर जोर-जोर से सीटी भी बजाई।

स्मृति को ऐसे करते देख छात्र और टीचर हैरान रह गए लेकिन जब केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने उन्हें उत्साहित किया तो वहां मौजूद कुछ स्टूडेंट्स ने भी सीटी बजानी शुरू कर दी। इस दौरान स्मृति ने कई छात्रों से बात भी की।

उन्होंने बताया कि वे एक स्टूडेंट से मिलीं, जिसने तंगालिया की पढ़ाई की है। तंगालिया फैशन की एक खास विधा है, जिसकी कमी उन्हें मंत्रालय में महसूस हो रही थी। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट से कहा, ‘यह मेरे लिए काफी गर्व की बात होगी, अगर आप सब लोग आगे बढ़कर मेरे दाएं हाथ की तरह काम करें और मर रही क्राफ्ट को बचाएं। मैं एक और महिला से मिली, जिसने भारतीय पोषाक और 1950-2010 के बीच इस पर पड़ने वाले प्रभाव पर काफी अच्छा काम किया है।’

Gold Rate
Mar 21 2026 - Time 10.22Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,45,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,30,800/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

स्मृति ने बताया कि वे सूचना और प्रसारण मंत्री भी हैं। इसी महीने गोवा में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल मनाया जा रहा। स्मृति ने ऐसे स्टूडेंट को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में आने का आमंत्रण दिया जो इस लाइन में स्टडी करना चाहते हैं और फिल्ममेकर के सामने अपनी काबलियत को रखना चाहते हैं।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement