Published On : Tue, Jan 9th, 2018

क्या इन अधिकारियों में से रहेगा नागपुर का नया कमिश्नर !

Advertisement

Nagpur CP

नागपुर : नागपुर पुलिस आयुक्त डॉ.के वेंकटेशम का इसी माह तबादला होने की जानकारी विश्वसनीय सुत्रों ने दी है। नागपुर शीतकालीन अधिवेशन के बाद यह होना लगभग तय माना जा रहा था। कुछ कारणों से उनका तबादला टाल दिया गया था, लेकिन ताबदले की अटकेले फिर एक बार जोरों शोरों पर नागपुर सहित समुचे महाराष्ट्र के पुलिस महकमें में शुरू है। महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर शहर है साथ ही मुख्यमंत्री का होम टाऊन होने की वजह से नागपुर में सभी की नजरें टिकी रहती हैं। गौरतलब है कि नागपुर के कमिश्नर डॉ.के वेंकटेशम का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है।

नागपुर पुलिस के सुधार के लिए उन्होंने काफी उपाय योजनाओं को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ढेर सारी योजनाएं शुरू कीं। बेसिक पोलिसिंग के लिए बीट सिस्टम शुरू किया। हर पोलिस स्टेशन को सुंदर बनाने की उपाय योजनाएं की। पार्यप्त राशि उपलब्ध कराके दी। स्मार्ट पोलिसिंग, जांच के दौरान सायबर सेल की मदद मिलने के लिए अत्याधुनिक सायबर लैब, बाहरी राज्यों के अधिकारियों से कोर्डिनेशन क्रिमनल कार्यक्रम के जरिए डेटा बाहरी राज्यों को दिया गया। वहां के अपराधियों का डेटा लिया गया। सीसीटीएनएस को सभी थानों से जोड़ा गया। सीसीटीवी प्रोजेक्ट को आगे लेकर गए।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

भूमफियाओं पर नकेल कसने के लिए प्रॉपर्टी सेल का निर्माण कराया। अपराधीयों पर मकोका एमपीडीए तथा तडीपारी जैसी गंभीर कारवाईयां की गईं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला सेल बनाया गया, पारिवारिक झगड़ों के निपटारा के लिए भरोसा सेल का गठन किया, जिसे समूचे महाराष्ट्र तथा मुख्यमंत्री ने सराहा। पुलिस की जनता से भाषा तथा समन्वयन बनाने के लिए एन कॉप्स की स्थापना की गई। मोटिवेटर को बुलाकर ट्रेनिंग दी गई। पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारियों के लिए आवास योजना को महत्व देते हुए उसके निर्माण के लिए सारे प्रयास किए। शीतकालीन अधिवेशन में हमेशा की तरह बाहरी से बुलाए जानेवाले पुलिस फ़ोर्स को ना बुलाते हुए नागपुर पुलिस के ही कर्मचारियों तथा अधिकारियों से ही मिलकर सिस्टेमैटिक बंदोबस्त को निपटाया। काफी कुशलता से किए गए उनके कार्यकाल को नागपुर की जनता ने भी सराहा है। फिलहाल उनका कार्यकाल समाप्त होते आ रहा है, उनके तबादले की अटकलें नागपुर पुलिस महकमें में खूब लगाई जा रही हैं।

नागपुर सहित समूचे महाराष्ट्र की नजरें नागपुर का नया कमिश्नर कोन होगा इस पर लगी है। नागपुर टुडे को मिली विश्वसनीय सुत्रों की जानकारी के अनुसार जनवरी माह में किसी भी वक्त नागपुर के कमिश्नर का तबादला हो सकता है और नागपुर को नया कमिश्नर मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार नागपुर के कमिश्नर पद के दौड़ में सबसे उत्सुक डॉ.भुषण कुमार उपाध्याय का नाम सामने है साथ ही दौड़ में अतुलचंद्र कुलकर्णी, प्रभातकुमार, संजय सक्सेना , राजेंद्र सिंह, प्रशांत बुरडे महिला अधिकारियों में रश्मि शुक्ला और अर्चना त्यागी का भी नाम सामने आ रहा है। लगभग तबादले की लिस्ट तैयार बताई जा रही है जो जनवरी माह में किसी भी दिन फ्लैश हो सकती है। सभी की नजरें नागपुर का नया कमिश्नर कौन ? इस पर लगी हैं।

Advertisement

रविकांत कांबले
नागपुर टुडे

Advertisement
ठाकरे बंधुओं की तिरंगा रैली पर समर्थन #maharashtranews #sambhajinagar #newsupdate #vidarbhanews

ठाकरे बंधुओं की तिरंगा रैली पर समर्थन #maharashtranews #sambhajinagar #newsupdate #vidarbhanews

नागपुर में 579 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र  #NagpurNews #NMC #DevendraFadnavis #CityBus #News

नागपुर में 579 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र #NagpurNews #NMC #DevendraFadnavis #CityBus #News

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज #maharashtranews #mumbai #newsupdate #vidarbhanews  #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज #maharashtranews #mumbai #newsupdate #vidarbhanews #news

ट्रक खराब, कल्याण-शिलफाटा मार्ग पर जाम

ट्रक खराब, कल्याण-शिलफाटा मार्ग पर जाम

आषाढ़ी पर अनोखी कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र

आषाढ़ी पर अनोखी कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र

अतुल लोंढे का भाजपा पर तीखा हमला

अतुल लोंढे का भाजपा पर तीखा हमला

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges