Published On : Thu, Mar 29th, 2018

वेकोलि कर्मी “गुणवत्ता का संदेश” हर स्तर पर फैलायें : राजीव रंजन मिश्र


नागपुर: “गुणवत्ता का संदेश” प्रचारित कर आज वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड(वेकोलि) मुख्यालय लौटे सात कर्मियों को अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक राजीव रंजन मिश्र ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कम्पनी कर्मियों का आह्वान किया कि, गुणवत्ता को सदैव प्राथमिकता दें और हर स्तर पर इसे सुनिश्चित करें।

टी. एच. मोहन राव वरिष्ठ प्रबंधक (विपणन एवं विक्रय) गुणवत्ता नियन्त्रण, जयंत मिश्रा वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल), प्रसन्ना बारलिंगे वरिष्ठ ओवर मैन, एम. भूपति मुरुगेसन कार्यालय अधीक्षक, अशोक भुजाडे कार्यालय अधीक्षक (सभी मुख्यालय) एस. त्रिनाध प्रबन्धक(खनन)/क्षेत्रीय विक्रय प्रबंधक माजरी क्षेत्र एवं वी.एम.सिंह वरिष्ठ प्रबंधक(खनन)/साइडिंग इंचार्ज घुग्घुस साइडिंग वणी क्षेत्र कल “गुणवत्ता का संदेश” के साथ साइकिल से उमरेड क्षेत्र गये थे। 29 मार्च को उमरेड से साइकिल से ही वापस कम्पनी मुख्यालय नागपुर वापस आये कर्मियों का स्वागत महाप्रबन्धक (गुणवत्ता नियन्त्रण) एम.एस.शेंडे की अगुआई में तालियों और पुष्पगुच्छ के साथ किया गया।

उल्लेखनीय है कि, वेकोलि कर्मी पहली बार इस तरह की मुहिम में दो दिवसीय साइकिल-यात्रा पर गये थे। यह साइकिल अभियान कोल इंडिया द्वारा जनवरी में प्रारम्भ “क्वालिटी ड्राइव” के प्रथम चरण ‘मिशन जीरो एंड जीरो’ (मिशन जीरो ग्रेड स्लिपेज़ एंड जीरो कन्जूमर कम्प्लेंट्स) का एक हिस्सा है।

Gold Rate
May 05- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,48,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement