Published On : Tue, Nov 15th, 2016

नगरपरिषद चुनाव में जुटे कार्यकर्ता : विजय वड्डेटीवार

Advertisement

MLA VIJAY WADETTIWAR

नागपुर : जिले में आगामी नगरपरिषद चुनाव के लिए काँग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव को लेकर रणनीति और कार्यकर्ताओ को एकजुट करने के उद्देश्य से नागपुर जिला काँग्रेस (ग्रामीण) की ओर से कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया जिसमे पार्टी की और नियुक्त किये गए निरीक्षक विजय वडेट्टीवार ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।

कार्यकर्ताओं को दिए गए संबोधन में वडेट्टीवार ने कहाँ कि नगरपरिषद चुनाव में भले ही अभी कुछ वक्त बचा हो पर जीत के लिए अभी से चुनाव की तैयारियों को जुट जाने की आवश्यकता है जनता तक पहुँचकर पार्टी की बात हम सबको पहुचाना है। सम्मेलन के अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र मूलक ने अपने संबोधन में जिले की 9 नरपरिषदो के लिए पार्टी द्वारा तैयार किये गए विकास मॉडल को पेश करते हुए इन सभी सीटो पर पार्टी के ही जीतने का भरोषा कार्यकर्ताओं को दिलाया।

इस दौरान विधायक सुनील केदार और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध मोहिते ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। सम्मेलन में नाना गावंडे, मुजीब पठान, सुरेश भोयर, बाबूराव तिडके, एस क्यू जमा के साथ नगर परिषद सदस्य नाना कंभाले, शुकुर नागनी, गंगाधर रेवतकर, हर्षवर्धन निकोसे, बाबा आष्टनकर, वसंतराव गाडगे आदि उपस्थित थे। सम्मेलन में हजारो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिले में आगामी 8 जनवरी को चुनाव होने वाले है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.