Published On : Tue, Mar 20th, 2018

ट्रिपल तलाक के विरोध में मुस्लिम महिलाओं का विराट मोर्चा

Advertisement


नागपुर: ट्रिपल तलाक विधेयक शरीयत कानून के खिलाफ है, इसमें आगे कोई हस्तक्षेप ना किया जाए इस मांग को लेकर हजारों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने मंगलवार दोपहर नागपुर में पूरी शांति के साथ रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा आयोजित यह विशाल मोर्चा श्रीमोहिनी कॉम्प्लेक्स से निकलकर, संविधान चौक पहुंचा। बोर्ड सदस्य प्रो. मोनीसा बुशरा आबिदी ने मोर्चे का उद्देश्य स्पष्ट करने हुए बताया कि ट्रिपल तलाक विधेयक महिलाओं पर अत्याचार की तरह है।

इसे मुस्लिम समाज को खत्म करने वाला विधेयक तक उन्होंने करार दिया। प्रोफेसर बुशरा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से भेंट लेकर अपनी मांगों का िनवेदन सौंपा। इस मोर्चे में हजारों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने बुर्खा डालकर रैली में सहभाग लिया। बता दें कि इससे पहले इस तरह का मुस्लिम महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन नहीं देखा गया है।

Gold Rate
Feb 16th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,800 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement