-विधायक प्रवीण दटके, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गजभिये ने दी प्रधानमंत्री को बधाई

नागपुर: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण अभियान की एक साल की सालगिरह हुई है। पिछले एक साल में प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रोजगार, शिक्षा और आजीविका के सभी साधन निर्बाध रहें। भाजपा विधायक प्रवीण दटके और जिलाध्यक्ष अरविंद गजभिये ने पत्रकार सम्मलेन बुलाकर मोदी सरकार को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ जहां उच्चतम सुरक्षा उपाय अपनाते हुए केंद्र सरकार सभी प्रकार की सेवाओं को सामान्य तरीके से बहाल करने की पूरी कोशिश कर रहा है, वहीं महाराष्ट्र सरकार एक बार फिर सभी व्यावसायिक गतिविधियों को बंद करवाने की फिराक में है और राज्य को अस्थिरता की ओर ले जा रहा है।
पिछले साल 16 जनवरी, 2021 को मनीष कुमार नाम के 34 वर्षीय सफाईकर्मी को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई थी। इस अभियान के अंतर्गत 14 जनवरी 2022 तक 156 करोड़ टीकाकरण डोज़ पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में प्रतिदिन औसतन 43 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का दुनिया का सबसे तेज अभियान मोदी सरकार के कारण लागू हो सका है। देश को कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी ढाल मिल गई है। विधायक प्रवीण दटके एवं जिलाध्यक्ष गजभिये ने कहा कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 43 प्रतिशत युवाओं ने पहला डोज़ लगा लिया है।
तेलंगाना, गोवा, सिक्किम, दादरा-नगर हवेली, दीव-दमन, लद्दाख, लक्षद्वीप में टीके का पहला डोज़ 100 प्रतिशत नागरिक ले चुके हैं। अभियान के पहले 78 दिनों में भारत ने 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक ही दिन में 2.5 करोड़ लोगों को टीकाकरण हुआ जो पूरे विश्व के तमाम देशों के टीकाकरण अभियानों में सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है। न केवल घरेलू टीकाकरण, बल्कि वसुधैव कुटुंबकम की वैश्विक भावना के साथ मोदी सरकार ने दुनिया भर के 94 से अधिक देशों को करोड़ों वैक्सीन की आपूर्ति करवा कर विश्व कल्याण में अहम भूमिका निभाई है। विधायक प्रवीण दटके ने कहा कि संख्या के लिहाज से भारत ने इंग्लैंड से 23 गुना, जर्मनी से 19 गुना, फ्रांस से 23 गुना, ब्राजील से आठ गुना, जापान से 12 गुना, इटली से 26 गुना, स्पेन से 33 गुना और कोरिया से 30 गुना अधिक टीकाकरण किया है। यह सही मायने में एक विश्व रिकॉर्ड है, उन्होंने कहा।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
भेदोड़कर सदर थाना सरकारी कार्यालय में लाखों की चोरी
एमपी बस स्टैंड पर खड़ी ट्रैवल्स बस में भीषण आग बड़ा हादसा...
सोमैया के दौरे पर महानगरपालिका में हंगामा...
कलमना पुलिस की कार्रवाई, 4 चोरी की एक्टिवा बरामद
500 रुपये की रिश्वत लेते RTO अधिकारी गिरफ्तार







