Published On : Sun, Jun 14th, 2020

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर सुन एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे हैरान

बस ये शब्द कह पाईं

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री और सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों के लिए आज का दिन किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ है. अचानक दोपहर में खबर आई कि मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे. उन्होंने अपने घर में फांसी लगा ली. ये खबर जिसको भी मिली वो हैरान रह गए. कुछ ऐसा ही सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के साथ भी हुआ.

Gold Rate
May 04- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सुशांत के निधन की खबर के बाद जब एक टीवी चैनल ने रिएक्शन के लिए उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से संपर्क किया और उन्हें सुशांत के सुसाइड के बारे में बताया तो वो हैरान रह गईं. उन्होंने बस इतना ही कहा, “क्या.” इसके बाद उन्होंने फोन रख दिया. अचानक आई इस खबर पर यकीन करना हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा है.

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने ज़ी टीवी के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में अंकिता लोखंडे के साथ काम किया था. दोनों सीरियरल में लीड रोल में थे. इसी शो के दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था. हालांकि जब सुशांत ने हिंदी फिल्मों का अपना सफर शुरू किया तो दोनों के अलग होने की खबरें आ गई थीं.

उल्लेखनीय है कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी टीवी की सबसे शानदार और हिट जोड़ी में से एक मानी जाती थी. सीरियल में उन दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

आखिरी रात घर पर साथ थे कुछ दोस्त
कहा ये भी जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के घर उनके कुछ दोस्त भी मौजूद थे. रात में वह अपने कमरे में सोने के लिए गए. लेकिन जब सुबह उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और कुछ जवाब नहीं दिया तो उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और वह फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement