Published On : Tue, Apr 7th, 2015

भद्रावती : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो नीलगायों की मौत

Advertisement


चंद्रपुर-नागपुर महामार्ग की घटना

Bison  (1)
भद्रावती (चंद्रपुर)। भद्रावती वनपरीक्षेत्र अंतर्गत आनेवाले मासल सहायक क्षेत्र के चंद्रपुर-नागपुर महामार्ग पर, नंदोही से टाकली गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दो नीलगायों की मौत हो गई. यह घटना 7 अप्रैल के मध्यरात्रि में घटी. दोनों नीलगायों की उम्र ढाई से तीन वर्ष की थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रपुर-नागपुर महामार्ग पर, नंदोही से टाकली गांव के समीप अज्ञात वाहन ने दो नीलगायों को टक्कर मार दी. इस घटना में दोनों नीलगायों की मौत हो गई. इस घटना की जानकारी भद्रावती वनविभाग को दी गई. जानकारी मिलते ही परिक्षेत्र अधिकारी मुंडे के मार्गदर्शन में मासल सहायक अधिकारी सदानंद नागपूरकर और वनरक्षक गायकवाड ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को रोपवन में दफनाया गया.

Bison  (2)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.