Published On : Fri, Mar 30th, 2018

सांप्रदायिक हिंसा के लिए पश्चिम बंगाल और बिहार सरकार जिम्मेदार : हंसराज अहीर

Advertisement

नागपुर: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने पश्चिम बंगाल और बिहार राज्य में हो रहे सांप्रदायिक दंगों के लिए राज्य की सरकारों पर तीखा आरोप लगाया। शुक्रवार को मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि रामनवमी के दौरान राज्यों में फैले दंगों को लेकर राज्य की सरकारों की जिम्मेदारी थी वहां कानून व्यवस्था को बनाए रखे।

अहीर ने कहा कि यह राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने का कर्तव्य राज्य सरकारों का है। जनता सरकारों से सुरक्षा की उम्मीद करती है। मुख्यमंत्रियों को पारदर्शी और जनता के लिए सुरक्षा प्रदान करने वाला होना चाहिए। जो भी इन राज्यों में हुआ वह असहनीय है और सरकार की तरफ से यह सही नहीं हुआ है। राज्य सरकारों पर तीखा आरोप लगाते हुए अहीर ने कहा कि आप अपनी राजनीतिक गेम हर कहीं नहीं खेल सकते हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में राम नवमी के दौरान पश्चिम बंगाल और बिहार के कई भागों में सांप्रदायिक हिंसा उत्पन्न हो गई जिसके बाद इन राज्यों में तनाव चरम पर फैल गया। बिहार के भागलपुर में पूर्व अनुमति के बिना एक जुलूस निकाले जाने के बाद वहां दंगे के हालात पैदा हो गए। वहीं पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दौरान हथियारबंद जुलूस पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद इन कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की घोषणा के खिलाफ हिंसा की शुरुआत की थी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.