Published On : Tue, Jan 29th, 2019

ओसीडब्ल्यू -एसजेएएन इंटर-प्रेस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में टाइम्स ऑफ़ इंडिया की टीम जीती

Advertisement

नागपुर: बारिश के कारण रद्द किए गए ओसीडब्ल्यू -एसजेएएन इंटर-प्रेस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को टाइम्स ऑफ़ इंडिया और लोकमत के बीच हुआ. जिसमें टाइम्स की टीम ने 8 विकेट्स से यह मैच जीत लिया. इस मैच में फैजुल कमर को तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ़ दी मैच का खिताब दिया गया. दीक्षाभूमि स्थित आंबेडकर कॉलेज के ग्राउंड पर यह मैच खेला गया.

मैच में लोकमत की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लोकमत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाएं. इसके जवाब में टाइम्स ऑफ़ इंडिया की टीम ने 2 विकेट खोकर 107 रन बनाकर यह मैच जीत लिया. इस मैच में टाइम्स के प्रतिक सिद्दार्थ ने 38 और विनय पांडे ने 35 रनों का योगदान देते हुए मैच को जीताने में अहम भूमिका निभाई. इस मैच में लोकमत के शरद मिश्रा और सचिन काले ने 27 और 25 रनों का योगदान दिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.