Published On : Wed, Aug 5th, 2020

आज का दिन यह स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा – बावनकुले

Advertisement

नागपुर– बुधवार 5 अगस्त को अयोध्या राम मंदिर का ऐतिहासिक भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से संपन्न हो रहा है. इस ऐतिहासिक दिन की पुरे भारतवर्ष के हिंदू नागरिकों को इंतजार था, उनका इन्तजार आज पूरा हुआ. देश में राजनैतिक पार्टियों की ओर से और नागरिकों की और से काफी जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

Featured Products

नागपुर शहर में भी मंदिरो में भजन और पूजा का दौर सुबह से ही चल रहा है. नागपुर जिले के पूर्व पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की ओर से सुबह से ही शहर के अलग अलग परिसरों के मंदिरो में जाकर और अनेक कार्यक्रमों में पहुंचकर, नागरिकों को वे बधाई दे रहे है. प्रतापनगर और खामला चौक में भी वे पहुंचे और वहां उन्होंने पूजा अर्चना की. इस समय प्रतापनगर में उनके साथ मुस्लिम समुदाय के नागरिक भी मौजूद थे, इसके अलावा इस दौरान पूर्व महापौर नंदाताई जिचकार, छोटू बोरीकर, किशोर वानखेड़े, संजय भेंडे समेत बड़ी तादाद में कार्यकर्ता इस समारोह में शामिल थे.

Gold Rate
Apr 15 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,56,000/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

खामला चौक में रामजन्म भूमि का कार्यक्रम
इसके साथ ही खामला के सावरकर चौक में युवा भारती के अनुसंधान से राम मंदिर शिलान्यास के कार्यक्रम में भी पूर्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले पहुंचे.

इस दौरान नागरिकों को फलों का और मास्क का वितरण किया गया. इस समय केतन मोहितकर के नेतृत्व में यह समारोह हुआ. इस ख़ुशी के मौके पर प्रमुखता से महापौर संदीप जोशी के साथ पंजू तोतवानी, अक्षय फटिंग, रंजीत अड़े, देवेंद्र रायकवाड, अनूप सिंग, योगेश बोंडे, अनूप फटिंग, कार्तिक पंचबुधे, दुर्गेश वरखेड़े, पीयूष धकाते, हरीश आढ़तिया, निकेत मोहितकर, सोहल खान समेत पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता और परिसर के नागरिक शामिल थे.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement