Published On : Wed, Nov 17th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

मुठभेड़ में मृत नक्सलियों की संख्या बढ़कर हुई 27

Advertisement

गडचिरोली – गड़चिरोली जिले के कोरची तहसील में हुई पोलिस नक्सली मुठभेड़ में मृत नक्सलियों की संख्या बढ़कर अब 27 हुई है। घटना स्थाल के तलाशी के दरम्यान मंगलवार को एक और नक्सली कि शव को बरामद किया गया है। इससे अब संख्या 26 से बढ़कर 27 हो गयी है। जबकि मुठभेड़ में घायल चारों जवानों की हालत बेहतर बतायी गयी है।

विदित हो कि गड़चिरोली जिले में कोरची तहसील क्षेत्र के मरदिनटोला में बीते शनिवार को नक्सल विरोधी विशेष दस्ता सी 60 व नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। जिसमे 26 नक्सलियों के मारे जाने व चार जवानों के घायल होने की जानकारी निकल कर आयी थी। साथ मे भारी मात्रा में आधुनिक हथियारों के साथ भरमार बंदूके व पिट्ठू बरामद किए गए थे। मगर घटना स्थल के तलाशी के दौरान मंगलवार को एक और शव बरामद की गई । जिसकी शिनाख्त DKSZCM सुखलाल उर्फ रामसाय बिसाराम परचाकी के रूप में हुई है। उस पर करीब 25 लाख कि राशि इनाम के तौर पर घोषित की हुई थी। गड़चिरोली पोलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सुखलाल उर्फ रामसाय 2004 से 2011 तक टीपागड दलम सदस्य के रूप में पार्टी में शामिल हो कर विभिन्न पदों पर पदोन्नत होते हुए वर्ष 2021 में डीकेएसझेडसीएम(DKSZCM) के पद पर पदोन्नत हुआ था।

Gold Rate
June 12 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इन घटनाओं मे रहा शामिल,दर्ज थे 51 मामले
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुखलाल उर्फ रामसाय जिले मे कुछ एक बड़ी घटनाओं का मास्टर माइंड कहा जाता है। जिसमे कुछ एक घटनाओं मे पोलिस बल को नुक्सान भी पहुंचा था।

विशेषकर 1 माई 2019 को हुई जाम्भुलखेडा ब्लाष्ट जिसमें 15 पोलिस जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। उसके अलावा 19 अप्रैल 2011 के खोब्रामेन्ढ़ा मुठभेड इस मुठभेड मे सीआरपीएफ के एक जवान की मौत, 26 जुन 2014 के काटेझारि जं परिसर मुठभेड इसमे एक राज्य पोलिस बल का शिपाई की मौत हुई थी।जबकी सुखलाल उर्फ रामसाय पर गड़चिरोली जिले के अलग अलग थानों में मुठभेड़, हत्या, हत्या के प्रयास ,आगजनी के मामलों के तहत कुल 51मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।

– सतीश कुमार,गड़चिरोली

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

सतीश उके ने मामलों पर उठाए सवाल; दबाव में शिकायत दर्ज कराने का दावा #nagpurnews #LatestNews

सतीश उके ने मामलों पर उठाए सवाल; दबाव में शिकायत दर्ज कराने...

दो दुष्कर्म मामलों से शहर मै मची सनसनी #nagpurnews #crime #latestnews

दो दुष्कर्म मामलों से शहर मै मची सनसनी #nagpurnews #crime #latestnews

गिट्टी खदान में हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ ...#latestnews #crime  #nagpurnews #maharashtranews

गिट्टी खदान में हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ ...#latestnews #crime #nagpurnews #maharashtranews

नई पानी की टंकी में नहा रहे नाबालिग बच्चे ... #latestnews #newsupdate #nagpurnews #maharashtranews

नई पानी की टंकी में नहा रहे नाबालिग बच्चे ... #latestnews #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges