Published On : Wed, Oct 29th, 2014

कोराडी : देवेन्द्र के मुख्यमंत्री बनने से विदर्भ विकास को गति मिलेगी : बावनकुले

Advertisement

Koradi
कोराडी (नागपुर)। मुख्यमंत्री पद के लिए विधायक देवेन्द्र फडणवीस के नाम सुनिश्चित्त किये जाने पर कामठी विस क्षेत्र में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी. राज्य को एक सुविज्ञ, बुध्दिमान तथा दूरदृटि रखने वाले नेता मिला है, उनसे विदर्भ के विकास को गति निश्चित तौर पर मिलेगी. उनकी छवि विकास के महामेरु के रुप में है. नागपुर के मिहान, लघु सिंचाई के बैकलॉग, पॉवर प्रोजेक्ट की क्षमता बढ़ने, लोडशेडिंग से मुक्ति और बेरोज़गारों को रोज़गार के सामान अवसर मिलेंगे. उक्त विचार कामठी विस के नवनिर्वाचित विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने कार्यकर्ताओं के समक्ष व्यक्त कर रहे थे.

कोराडी में दिवाली
विधानसभा चुनाव मैं विजयश्री दिलाने में अहम भूमिका अदा करने के साथ ही 18वें मुख्यमंत्री के रूप में देवेन्द्र फडणवीस के चुने जाने पर कोराडी में विधायक चंद्रशेखर बावनकुले के निवास के सामने कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाज़ी की. इससे पूर्व देवेन्द्र के नाम की घोषणा होने से पहले कार्यकर्ताओं की उत्सुकता देखते ही बन रही थी. अवसर पर प्रमुखता से बापू बावनकुले, चंद्रशेखर बिरखेड़े, दौलत मांडवकर, पन्नालाल रंगारी, अशोक बिरखेड़े, भास्कर विंचूरकर, अरविन्द खोबे, संजय मैंद, किशोर राऊत, ज्योतिताई बावनकुले, अनुराधा अमीन, गीता बावनकुले, पुष्प बावनकुले के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.