Published On : Thu, Apr 6th, 2017

पं. दीनदयाल के आदर्शों पर जनसेवा का रखे ध्येय : नंदा जिचकार

Advertisement

Nanda Jichkar
नागपुर:
 भारतीय जनता पार्टी का ३७वां स्थापना दिन गुरुवार को शहर भाजपा की ओर से धूमधाम से मनाया गया। भाजपा शहर के तिलक पुतला स्थित कार्यलय में आयोजित 37 वे स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर महापौर नंदा जिचकार ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों और शिक्षा के अनुरूप जनता की सेवा ही कार्यकर्ताओं का पहला लक्ष होना चाहिए। इस नीति आगे भी संगठन और मनपा में अपनाए जाने की घोषणा महापौर नन्दा जिचकार ने की।

उन्होंने कहा कि स्वछ्ता अभियान के तहत 17 अप्रैल से शहर की सभी नदियों का सफाई अभियान शुरू किया जाएगा। जिसमें नागरिकों और स्वयंसेवी संस्थाओं का पूरा सहयोग रहेगा। कार्यक्रम के दौरान मंच पर जिल्हा परिषद अध्यक्ष निशा सावरकर, उपमहापौर दीपराज पार्डीकर, सत्तापक्ष नेता संदीप जोशी, स्थाई समिति अध्यक्ष संदीप जाधव, अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पारधी, पूर्व महापौर अर्चना डेहनकर, युवा मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण दटके, श्रीकांत देशपाण्डे, जयप्रकाश गुप्ता, रमेश मानकर, बंडू राऊत, महेंद्र राऊत, किशन गावंडे उपस्थित थे।

इसके पहले प्रस्तावना भाषण में संगठन मंत्री भोजराज डुम्बे ने सभी नगरसेवकों और पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को नागरिकों से सम्पर्क बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगमी लोकसभा चुनावों में पार्टी को कम से कम 7 लाख से ज्यादा मत मिल सके इसके लिए संगठन में अनेक लोगों को उनके कार्य के अनुसार विभिन्न जावबदारियां सौंपी जाएगी। जिससे जनता और कार्यकर्ताओं के बीच विश्वास और समन्वय बढ़ेगा।

Gold Rate
June 12 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस अवसर पर सभी नगरसेवक,पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मंच संचालन महामंत्री किशोर पलांदुरकर ने किया।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

सतीश उके ने मामलों पर उठाए सवाल; दबाव में शिकायत दर्ज कराने का दावा #nagpurnews #LatestNews

सतीश उके ने मामलों पर उठाए सवाल; दबाव में शिकायत दर्ज कराने...

दो दुष्कर्म मामलों से शहर मै मची सनसनी #nagpurnews #crime #latestnews

दो दुष्कर्म मामलों से शहर मै मची सनसनी #nagpurnews #crime #latestnews

गिट्टी खदान में हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ ...#latestnews #crime  #nagpurnews #maharashtranews

गिट्टी खदान में हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ ...#latestnews #crime #nagpurnews #maharashtranews

नई पानी की टंकी में नहा रहे नाबालिग बच्चे ... #latestnews #newsupdate #nagpurnews #maharashtranews

नई पानी की टंकी में नहा रहे नाबालिग बच्चे ... #latestnews #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges