Published On : Mon, Mar 15th, 2021

बिजली बिल नही भरनेवाले ग्राहकों की बिजली काटनेवाले नागरिकों के घर के कनेक्शन फिर जोड़ रही है आम आदमी पार्टी

Advertisement

नागपुर– जिन नागरिको ने बिजली बिल नही भरा है, उनके कनेक्शन काटने के लिए कहा गया था, भारी विरोध के बाद ऊर्जामंत्री डॉ. नितिन राऊत ने यह आदेश दिया था कि लॉकडाउन में किसी की भी बिजली न काटी जाए, बावजूद इसके एमएसईडीसीएल के कर्मचारियों की ओर पुलिस की मदद लेकर लॉकडाउन में ही नागरिकों के घरों के बिजली के कनेक्शन काटकर उन्हें परेशान किया जा रहा है.

Gold Rate
Mar 5th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,62,100/-
Gold 22 KT ₹ 1,50,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,70,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जिसके कारण दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ और पधादिकारियों की ओर से बिजली के काटे हुए कनेक्शन को फिर से जोड़ा जा रहा है.

शहर में कई नागरिक ऐसे है ,जो कोरोना के कारण पिछले वर्ष ही उनका रोजगार चला गया, पिछले एक वर्ष से लाखों नागरिक परेशान है और ऐसे में उनके घर के बिजली के कनेक्शन काटना अन्याय है, इसलिए नागपुर की आम आदमी पार्टी की ओर से नागरिकों के बिजली के कनेक्शन फिर जोड़े जा रहे है. आम आदमी पार्टी का कहना है महाविकास आघाडी सरकार की ओर से बिजली के नाम पर नागरिकों की लूट की जा रही है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement