Published On : Wed, May 16th, 2018

ठाकरे की BJP को चुनौती: मतपत्र से कराए मतदान

Advertisement

Uddhav Thackeray

मुंबई : कर्नाटक विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा को उसके सहयोगी दल शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने खुली चुनौती दी है कि वह कांग्रेस द्वारा ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाने के बाद मतपत्रों के जरिए चुनाव कराए। इसके साथ ही मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी उद्धव की बात का समर्थन किया है।

उद्धव ने ट्विटर पर लिखा , ‘यह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की जीत है।’ उद्धव ने कहा कि भाजपा उपचुनाव हार रही है लेकिन विधानसभा चुनाव जीत रही है। उन्होंने कर्नाटक के चुनाव नतीजे को लेकर कहा , ‘अगर आपको (भाजपा) खुद पर भरोसा है तो एक बार मतपत्र के जरिये चुनाव कराकर दिखाएं।

शिवसेना प्रमुख ने कहा , ‘जब इतने सारे लोग इसकी मांग कर रहे हैं तो इससे (ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर) शंकाएं हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी।’ उन्होंने कहा कि चुनाव आते जाते रहते हैं और ‘कई बार आप जीतते हैं तो कई बार हारते हैं। हमें काम करते रहना चाहिए।’ उद्धव ने हालांकि कर्नाटक चुनाव में सफलता के लिए भाजपा को बधाई दी और उम्मीद जतायी कि राज्य के लोगों को अब ‘अच्छे दिन’देखने को मिलेंगे।

वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस और जनता दल (एस) कर्नाटक में मिलकर अगली सरकार का गठन कर सकते हैं। उन्होंने मीडिया से कहा , ‘अगर नेतृत्व कौशल दिखाया गया तो यह संभव है क्योंकि कर्नाटक विधानसभा में हमारे पास मिलाकर बहुमत है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.