Published On : Thu, Sep 19th, 2019

AIIMS तक पहुँचने के लिए ‘आपली बस’

Advertisement

– मरीज व उनके परिजनों हेतु सुबह ६ से रात ९ बजे तक आवाजाही कर रही

नागपुर : नागपुर महानगरपालिका का परिवहन सेवा शुरू करने के पीछे एकमात्र उद्देश्य था कि शहर व आसपास के नागरिकों सार्वजानिक परिवहन सुविधा मिल सके.इसलिए परिवहन सेवा को ‘आपली बस’ नाम देकर आवाजाही करने वाले नागरिकों आकर्षित भी कर रही.इसी क्रम में मनपा परिवहन विभाग ने AIIMS तक आवाजाही के लिए बस सेवा शुरू की.

Gold Rate
15 May 2025
Gold 24 KT 92,100/-
Gold 22 KT 85,700/-
Silver/Kg 94,800/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

याद रहे कि AIIMS अस्पताल का निर्माण मिहान के निकट निर्माण किया गया.यह देश की सबसे बड़ी सरकारी अस्पताल की इकाई हैं.हाल ही में इसका OPD शुरू हुआ.इसलिए शहर व आसपास के मरीजों सह उनके परिजनों को अस्पताल तक पहुँचने के लिए सीताबर्डी और डिफेंस,वाड़ी से ‘आपली बसों’ की फेरियां शुरू की गई.

मनपा परिवहन विभाग के प्रशासकीय अधिकारी पागे के अनुसार सीताबर्डी से रोजाना सुबह ६.१० से रात ७.४० बजे तक और AIIMS से सुबह ७.१० बजे से लेकर रात ८.४० तक १५ फेरियों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई हैं.यह बसें सीताबर्डी से निकलकर AIIMS से होकर बुटीबोरी तक और बुटीबोरी से AIIMS से होकर सीताबर्डी तक आएंगी।इसी तर्ज पर डिफेन्स,वाड़ी से AIIMS से होकर बुटीबोरी और फिर बुटीबोरी से निकलकर AIIMS से होते हुए वाड़ी तक सुविधा उपलब्ध करवाई गई हैं.

??

तेजश्विनी की ५ फेरियां घोषित
राज्य सरकार की मदद से मनपा को महिला स्पेशल बस ‘तेजश्विनी’ की शुरुआत काफी मशक्कत के बाद शुरू हुई.राज्य सरकार ने बस खरीदी के लिए साढ़े ९ करोड़ दिए थे,जिसमें से ५ बसें खरीदी गई.उनके मार्ग निम्न प्रकार से हैं.

पहली बस हरिहर मंदिर डिपो से सुबह ७.२५ बजे निकलेंगी पारडी होते हुए वायसीसी, वायसीसी से बर्डी,बर्डी से जिला फेरी, बर्डी से डिफेन्स,वाड़ी,वाड़ी से बर्डी और अंत में बर्डी से पारडी तक आवाजाही बाद दोपहर ३ बजे डिपो लौट जाएंगी।यह बस रोजाना कुल १२३.४ किलोमीटर का सफर तय करेंगी।
दूसरी बस डिपो से १२.३० बजे निकलेंगी पारडी जाएंगी,पारडी से बर्डी,बर्डी से पिपला फाटा फिर बर्डी,बर्डी से नारा फिर बर्डी,बर्डी से जिला फेरी फिर बर्डी,बर्डी से वायसीसी,वायसीसी से सीधी रात ८.३५ बजे डिपो पहुँच जाएंगी।यह बस रोजाना ११५.१ किलोमीटर का सफर करेंगी।

??

तीसरी बस डिपो से सुबह ७ बजे निकल कर पारडी से बर्डी,बर्डी से खापड़खेड़ा फिर बर्डी,बर्डी से बहादुरा फाटा फिर बर्डी,बर्डी से हजारी पहाड़ फिर बर्डी की फेरियां निपटाकर दोपहर ढाई बजे डिपो लौट जाएंगी।यह तीसरी बस रोजाना १२३.६ किलोमीटर का सफर तय करेंगी।

चौथी बस दोपहर १.५० बजे डिपो से निकलकर पारडी से बर्डी,बर्डी से बुटीबोरी एमआईडीसी फिर बर्डी,बर्डी से जयताला फिर बर्डी,बर्डी से नागसेवन फिर बर्डी का सफर कर रात ९ बजे डिपो पहुँच जाएंगी।यह बस रोजाना कुल ११७ किलोमीटर का सफर तय करेंगी।

पांचवा बस सुबह ७.५० बजे डेपो से पारडी,पारडी से बर्डी,बर्डी से जेएन अस्पताल फिर बर्डी ,बर्डी से ब्रम्हाणी फटा फिर बर्डी और अंत में बर्डी से निकलकर दोपहर ३.१० बजे डिपो लौट जाएंगी।यह बस रोजाना १२७ किलोमीटर का मार्ग तय करेंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement