
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रावसाहेब पाटिल दानवे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंद्रकांत पाटिल को उनकी जगह नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक पत्र में कहा है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। साथ ही मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दरअसल रावसाहेब पाटिल केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं और ऐसा माना जा रहा है भाजपा की एक व्यक्ति एक पद नीति को देखते हुए उन्होंने महाराष्ट्र के पार्टी अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है।
महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावों से पहले पार्टी राज्य में बड़े स्तर पर संगठन में बदलाव कर सकती है। इस बार विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
पति-पत्नी चला रहे थे नशे का कारोबार! ##NagpurNews #Ganja #NDPS #CrimeNews #PoliceAction...
बीच-बचाव करना पड़ा भारी! युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला #NagpurNews #Crime...
नागपुर में MD ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार! #NagpurNews #MDDrugs #CrimeBranch #NDPS #CrimeNews #newsupdate
PM मोदी के कथित आपत्तिजनक पोस्टरों पर बवाल! #NagpurNews #BJP #BJYM #NarendraModi...
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
अमरावती में हेलमेट अभियान, चालान शुरू #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtra #vidarbha





