Published On : Fri, Jul 31st, 2020

Sushant singh rajput case: फडणवीस ने कहा कम से कम ईडी अपनी जांच करे

Advertisement

नागपुर– आत्महत्या के मामले में रोजाना नए-नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब सुशांत के पिता की एफआईआर के बाद बिहार पुलिस ने भी मामले की चांज अपने स्तर से शुरू कर दी है. हाल में इस मामले में एक और खुलासा हुआ है जिसके मुताबिक, सुशांत की मौत के एक रात पहले उनके घर पर हुई पार्टी में एक बड़ा नाम भी मौजूद था.

सुशांत सिंह राजपूत के केस की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग तेज होती जा रही है. इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा है कि कम से कम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अपनी जांच मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल से शुरू कर देनी चाहिए. उन्होंने सीबीआई जांच पर जनभावनाओं पर राज्य सरकार की अनदेखी की भी आलोचना की है.

इस बीच बिहार सरकार के एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने कहा कि उन्होंने बिहार पुलिस ने रिया चक्रवर्ती की याचिका को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करते हुए आपत्ति दर्ज कराई है. उन्होंने कहा है कि जब एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जांच के लिए जाती है तो उसे मदद की जाती है. लेकिन यहां दुर्भाग्य से मुंबई पुलिस मामले की जांच में बिहार पुलिस की कोई मदद नहीं कर रही है.

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा पटना के राजीव नगर थाने में मामला दर्ज कराए जाने के बाद बिहार पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. इस बीच सुशांत की आत्महत्या के मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग तेज होती जा रही है. अब इस मामले में पटना हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल कर न्यायालय से मामले में हस्तक्षेप किए जाने की मांग की है.

Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद बिहार पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के कुक से पूछताछ करने के बाद जल्द ही बिहार पुलिस सुशांत के नजदीकी दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ कर सकती है. माना जा रहा है इसके बाद ही रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से पूछताछ की जाएगी.

सुशांत के पिता ने आरोप लगाया था कि सुशांत के अकाउंट से करीब 15 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ है. जबकि सुशांत के सीए का कहना है कि ज्यादा ट्रांजैक्शन नहीं हुआ बल्कि सुशांत के खाते में ज्यादा पैसे थे ही नहीं. सीए ने जनवरी 2019 से जून 2020 तक का हिसाब बताया- 2 करोड़ रुपये कोटक महिंद्रा में टर्म डिपॉजिट, 3.87 लाख रुपये रेंट, 61 लाख रुपये KWA को दिए, 26.40 लाख उनके फार्महाउस का रेंट, 4.87 लाख रुपये ट्रैवस, 50 लाख फॉरन टूर, 2.5 करोड़ रुपये असम से केरल टूर, 9 लाख रुपये डोनेशन.

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की बहन मीतू सिंह ने बुधवार को इंटेरोगेशन के दौरान बताया कि रिया ‘ब्लैक मैजिक’ वगैरह करती थीं. यह बात उन्हें सुशांत के हाउस हेल्प ने बताई थी.

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, सुशांत के अपार्टमेंट में एक बड़ा नाम उस रात मौजूद था और शायद इस कारण मुंबई पुलिस जांच में ढिलाई कर सकती है. एक सूत्र के मुताबिक, यह शख्स किसी बड़े पॉलिटिशन का बेटा हो सकता है और सुशांत के घर के सीसीटीवी तभी से काम नहीं कर रहे थे.
बता दें कि इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उन्होंने अपनी एफआईआर में आत्महत्या के लिए उकसाने और रुपयों में धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

सुशांत के पिता केके सिंह के रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद रिया चक्रवर्ती अपने घर से गायब हो गई हैं. उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि रिया के खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और पटना में दर्ज कराई गई एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर कराया जाए.

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले में उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड और ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी खुलकर सामने आ गई हैं. उन्होंने कहा है कि वह डंके की चोट पर कह सकती हैं कि सुशांत कभी डिप्रेशन का शिकार हो ही नहीं सकते थे. बिहार पुलिस ने मामले में रिया से भी पूछताछ की है.

बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार पुलिस से ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर की कॉपी मांगी है. अधिकारियों ने बताया कि मामले में संभावित मनी लॉन्ड्रिंग ऐंगल से जांच करने के लिए कॉपी मांगी गई है. इस संदर्भ में बिहार पुलिस को लेटर लिखा है. ईडी धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत संभावित जांच पर गौर कर रही है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार पुलिस ने अब सुशांत सिंह राजपूत के कुक का भी बयान दर्ज किया है. वह उन लोगों में से एक है जो सुशांत के मौत वाली घटना के समय घर पर ही मौजूद था. मुंबई पुलिस पहले ही सुशांत के घर काम करने वाले नौकरों से पूछताछ कर चुकी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.