Published On : Fri, Jan 6th, 2017

ग्रामीण भागों में बढ़ती जा रही है तेंदुओं की पैठ

Advertisement

leopard
नागपुर:
 शहर के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों जगह-जगह तेंदुए दिखाई देने की सूचनाएं मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं के बढ़ते पैठ से ग्रामीण आतंकित हैं। शुक्रवार को कोराडी स्थित पुराने पावर प्लांट में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही वन विभाग का दस्ता पावर प्लांट परिसर में जा पुहंचा। काफी खोजबीन के बाद भी तेंदुआ वन विभाग के कर्मचारियों को नहीं दिखाई दिया। इससे पहले भी कोराडी के पास ही एक बिस्कुट कम्पनी परिसर के भीतर तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी सामने आई थी। यहां भी जब तक वन विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचते तब तक तेंदुआ भाग निकला था। खोजबीन का नतीजा सिफर रहा। लेकिन कोराडी पावर स्टेशन के पुराने प्लांट में फिर से तेंदुआ दिखाई देने की खबर से परिसर में हड़कम्प है।

सेमिनरी हिल्स क्षेत्र के वन परिक्षेत्र अधिकारी विजय गंगावने ने बताया कि कोराडी में बहुत खोजबीन के बाद भी तेंदुआ नहीं मिल पाया। उन्होंने बताया कि इसी तरह गोरेवाड़ा परियोजना के वन परिसर से लगे गांव माहुरझरी में तेंदुए के आतंक से लोग परेशान है। गुरुवार को माहुरझरी स्थित एक खेत में संजय दहीवडे के खेत में तेंदुए ने गाय के बछड़े को अपना शिकार बनाया। इससे पूर्व भी माहुरझरी गांव के आस पास तेंदुए कई बार दिखाई दिए हैं। तेंदुए की खोजबीन के लिए वन विभाग की ओर से कैमरा ट्रैप लगाए गए थे। इन कैमरों में तेंदुए की तस्वीर कैद भी हुई है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Apr 25 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above