Published On : Sat, Jun 19th, 2021

सेन्ट्रल एव्हेन्यू, कामठी मार्ग पर मेट्रो कार्य को गती

Advertisement

– स्टेशन, पटरी बिछाने का कार्य प्रगती पथ पर

नागपुर : कोरोना व्हायरस के प्रभाव के चलते सर्वत्र विपरीत परिणाम हुआ है ,इसके विपरीत महा मेट्रो द्वारा व्हायडव्क्ट,स्टेशन, आनंद टॉकीज स्थित कॅटीलीव्हर पूल, गड्डीगोदाम गुरुद्वारा के पास डबल डेकर उड्डाणपुल का निर्माण कार्य भी तेज गती से शुरु है. महामेट्रो ने हाल ही मे रिच २ मार्ग पर (सिताबर्डी इंटरचेंज से आटोमोटिव्ह चौक) मेट्रो स्टेशन दरम्यान के जीरो माईल से कस्तुरचंद पार्क मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन का यशस्वी ट्रायल पूर्ण किया था. १ दिसंबर २०२१ तक रिच २ और रिच ४ मार्ग पर मेट्रो सेवा शुरु करने का महामेट्रो का मानस है और निर्माण कार्य पूर्णता कि ओर अग्रणीय है . साथ ही ऑरेंज और ऍक्वा लाइन मार्ग के सभी स्टेशन प्रवासी सेवा मे उपलब्ध है

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

रिच – ४ (सीताबर्डी इंटरचेंज से प्रजापती नगर)
रिच – ४ अंतर्गत (सीताबर्डी इंटरचेंज से प्रजापती नगर) कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज गतीसे से शुरु है,इस मार्ग पर पटरी बिछाने का कार्य शुरु है साथ ही व्हायाडक्ट कार्य ९१ % पूर्ण कर लिया गया है . जिनमे नागपूर रेल्वे स्टेशन ८०%, दोसर वैश्य चौक ९४%, अग्रसेन चौक ९५%, चितार ओली ८५%, टेलीफोन एक्सचेंज चौक ९५%, आंबेडकर चौक ९१%, वैष्णोदेवी चौक ९३%, प्रजापती नगर ५८% प्रतिशत स्टेशन निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है .

Advertisement

महत्वपूर्ण है कि इस मार्ग पर आनंद टॉकीज से कॉटन मार्केट चौराहे तक महा मेट्रो २३१ मी लंबा बॅलेन्स केंटीलिव्हर का निर्माण कार्य है. यह बॅलेन्स केंटीलिव्हर रेल्वेमार्ग के उपर से होकर गुजरेगा . पूर्व और पश्चिम नागपूर को जोडनेवाला सेंट्रल ऍव्हेन्यू प्रमुख मार्ग है इस मार्ग से सटे गांधीबाग, इतवारी, मस्कासाथ, ऐसे शहर के प्रमुख हिस्से है. इस सभी इलाको का व्यावसायिक महत्व है. इस मार्ग पर यातायात एक बडी समस्या है जो मेट्रो प्रोजेक्ट के पुरे होने पर निश्चित रूप से सुलझ जायेगी. इस मार्ग के व्यावसायिक महत्व को देखते हुए इस पर अलग-अलग तरह के वाहनो कि आवाजही बडे पैमाने पर होती है. एक तरफ जब नागपूर शहराका विस्तार हो रहा है, तो दुसरी तरफ इस मार्ग पर यातायात भी तेजी से बढ रही है . इस मार्ग पर कार्य करते हुए, मेट्रोने बहुत एहतियात बरता है. यहा मेट्रो मार्ग के शुरु होने से मेयो हॉस्पिटल, रेल्वे स्टेशन, कॉटन मार्केट, इतवारी बाजार और ऐसे अन्य इलाको मे जाना बेहद सुविधामंद होगा.

रिच-२ (सीताबर्डी इंटरचेंज से आटोमोटीव्ह चौक)
रिच-२ (सीताबर्डी इंटरचेंज से आटोमोटीव्ह चौक) कॉरीडोर काकार्य तेज गती से शुरु है और अभी तक ८५% प्रतिशत व्हायाडक्ट का कार्य पूर्ण हुआ है . जिनमे झिरो माईल ९९%,कस्तुरचंद पार्क ९५%,गड्डीगोदाम चौक ६०%,कडबी चौक ५५%,इंदोरा चौक ५०%,नारी रोड ७०% और आटोमोटीव्ह चौक ८०% प्रतिशत मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है साथ ही इस मार्ग पर सीताबर्डी इंटरचेंज से कस्तुरचंद पार्क मेट्रो स्टेशन तक ट्रॅक बिछाने का कार्य पूर्ण कर इंदोरा चौक से नारी रोड दरम्यान ट्रॅक बिछाने का कार्य शुरु है.

इस मार्ग पर गड्डीगोदाम क्रॉसिंग कि संरचना मे ४ स्तरीय परिवहन व्यवस्था है ! पहले स्तर पर जमिनी मार्ग (विद्यमान आरयुबी मार्ग) आवागमन के लिए, दूसरे स्तर पर रेलवे ट्रॅक, निर्माण कार्य पूर्ण होते ही तिसरे और चौथे स्तर पर उड्डानपूल और मेट्रो मार्ग रहेगा . वर्तमान यातायात व्यवस्था को देखते हुए ४ स्तरीय निर्माण कार्य समय कि मांग है. इस मार्ग पर बडे पैमाने मे कॉलेज, व्यापारी संकुल, बँक, सरकारी कार्यालय सडक के दोनो ओर है तथा यह मार्ग उत्तर और दक्षिण नागपुर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है.

Advertisement
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate  #nagpurnews

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha #news

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges