Published On : Fri, Nov 11th, 2016

नागपुर पुलिस ने गोमांस से भरी गाड़ी पकड़ी, वाहन छोड़ भागे आरोपी

meat
नागपुर:
आज सुबह करीब ६ बजे सीताबर्डी पुलिस स्टेशन के तहत गोमांस से भरी एक बोलेरो कार को जप्त करने की कार्रवाई की गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरंग दल के कार्यकताओ ने लोहा पुल के मानस चौक पास MH ३१ AB २६९ नंबर की बोलेरो गाड़ी रोकी जिसके रुकते ही गाड़ी में सवार दो लोग भाग गए जिसकी जानकारी जब बर्डी पुलिस स्टेशन को दी गयी तो बर्डी पुलिस के आने के बाद पता चला की गाड़ी मे गोमांस भरा है।

सीताबर्डी पुलिस ने गाड़ी ज़ब्त कर २ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गो हत्या कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Gold Rate
13 Sept 2025
Gold 24 KT ₹ 1,09,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,02,100 /-
Silver/Kg ₹ 1,29,000/-
Platinum ₹ 48,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

meat-seize
सीताबर्डी पुलिस आरोपियो की तलाश में जुट गयी है। यह कार्यवाही सीताबर्डी थाने के पुलिस उपनिरीक्षक गेडाम और उनके सहयोगियों ने किया।

Advertisement
Advertisement