Published On : Mon, Aug 7th, 2017

तिब्बत और अरुणाचल प्रदेश की बहनों ने संघप्रमुख को बाँधी राखी

Advertisement

rss rakhi
नागपुर: 
सोमवार को देश भर में राखी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। महल स्थित आरएसएस मुख्यालय में भी राखी मनाई गयी। संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत को तिब्बत शरणार्थी और अरुणाचल प्रदेश की बहनों ने राखी बाँधी। डोकलाम इलाक़े में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए विवाद के बाद देश में चीन के ख़िलाफ़ ग़ुस्सा बढ़ गया है। तिब्बत पर कब्ज़ा कर चीन ने वहाँ के स्थानीय निवासियों को विस्थापित कर दिया जिसके बाद भारत तिब्बतियों को न सिर्फ़ शरण दी बल्कि उन्हें अपनापन भी दिया। चीन अब अरुणाचल प्रदेश राज्य के कुछ भागों पर अपना अधिकार बता रहा है। बीते कुछ वक्त से चीन को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से आक्रामक भूमिका अपनाई है संघ के ही अंग स्वदेशी जागरण मंच ने चीनी वस्तुओं के ख़िलाफ़ जनजागृति अभियान भी छेड़ रखा है।

भाई से अपनी रक्षा का प्रण लेकर बहन भाई को राखी बांधती है चीन और भारत की सीमा से सटे इन इलाकों में रहने वाले लोगों की रक्षा भारत ही कर रहा है। इसी पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए तिब्बत और अरुणाचल की बहनों ने संघप्रमुख को राखी बाँधी। नागपुर के वसुंधरा गर्ल्स हॉस्टल में रह रही अरुणाचल की बहनों और अर्जुनी मोरगाँव स्थित कैम्प में रह रही तिब्बती महिला सोमवार सुबह संघ मुख्यालय पहुँची और संघप्रमुख को राखी बाँधी।

इन दौरान चोग्याल चिंगटो, रिझींग वोग्मो ,थेअरिंग वोग्मो यांगचेंग थोमावो और युटून कॅशिडोमा के साथ अन्य महिलाओं ने संघप्रमुख को राखी बाँधी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.