Published On : Sun, Sep 29th, 2019

श्री लोहाणा सेवा मंडल महिला समिति ने की घटस्थापना

Advertisement

नागपुर: श्री लोहाणा सेवा मंडल महिला समिति नागपुर शाखा की ओर से नवरात्रि महोत्सव का आयोजन मंडल के हिवरीनगर स्थित समाज में घटस्थापना के साथ किया गया। इस अवसर पर यजमान दामोदरदास लाखानी परिवार के हाथों पंडित विवेक महाराज ने पूजा संपन्न कराई।

पूजा के पश्चात सभी ज्ञातिजनों ने गणपति व मातारानी के गरबे कर अपनी भक्ति का प्रसाद अर्पण किया। श्री लोहाणा सेवा मंडल की महिला समिति के नवरात्रि उत्सव की संयोजिका मीना बेन ठक्कर ने बताया कि प्रतिदिन गरबे का आयोजन दोपहर 4 से 7 बजे तक रखा गया है। महिला समिति की संयोजिका हेमाबेन राजा के नेतृत्व में सभी समिति की बहनें सफलतार्थ अथक प्रयास कर रही हैं।

इस अवसर पर श्री लोहाणा सेवा मंडल के पदाधिकारी, पूर्व प्रमुख सदस्य, सहयोगी सदस्य, संपूर्ण महिला समिति सदस्य, श्री जलाराम सत्संग मंडल के पदाधिकारी, श्री गुजराती समाज के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में ज्ञातिजन उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.