Published On : Fri, Sep 20th, 2019

क्वेटा काॅलोनी में नौ दिनों तक होगी शिवशिक्त की आराधना

Advertisement

नागपुर: प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री नवरात्र महोत्सव मंडल, क्वेटा काॅलोनी की ओर से नवरात्र उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. मंडल का यह 45वां वर्ष है. रास गरबा का भव्य आयोजन इस अवसर पर श्री नवरात्र रासगरबा मंडप, क्वेटा काॅलोनी ,लकड़गंज में होगा। इस वर्ष की थीम शिव शक्ति रखी गई है। श्री नवरात्र महोत्सव मंडल, क्वेटा काॅलोनी द्वारा नवरात्रि गरबा उत्सव की तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं. नवरात्र महोत्सव मंडल अपने विशुद्ध गुजराती परंपरा के साथ रास-गरबे के लिए प्रसिद्ध है. इस हेतु भव्य मंडप का निर्माण किया जा रहा है।

गरबा उत्सव का आरंभ घटस्थापना के साथ रविवार 29 सितंबर को सुबह 9.15 बजे अमृत आचार्य के निवास स्थान पर पूजन से होगा। घटस्थापना व चांदी गरबा के यजमान सुरेश भाई पटेल परिवार व निर्मल गुरिया परिवार हैं। चांदी गरबा स्थापना रास में रविवार को शाम 6.15 बजे नवरात्र गरबा प्रांगण में होगी। प्रारंभिक आरती शाम 7 बजे होगी। पश्चात नवरात्र की नौ रातों में भव्य गरबा होगा। दशहरा, होम हवन पूजन मंगलवार 8 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसमें होम हवन पूजन का आरंभ सुबह 10.30 बजे व पूर्णाहुति दोपहर 1.30 बजे होगी। श्री माता जी का महाप्रसाद बुधवार 9 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से नवरात्र प्रांगण में आयोजित किया गया है।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नौ दिनों तक चलने वाले गरबे में कोलकाता के गायक मधुभाई रायठट्ठा, जेनी भट्ट, नागपुर के प्रसिद्ध गायक प्रणय कुथे, आकांशा नागरकर सुमधुर गीतों की बहार पेश करेंगे. वीएनवी ग्रुप म्युजिक के साजिंदे गरबे की गुजराती धुनें बजाकर गायक कलाकारों का साथ दंेगे. महाअष्टमी रविवार 6 अक्तूबर को मनाई जाएगी।

सफलतार्थ अध्यक्ष मुकेश कामवानी, महासचिव प्रफुल्ल गणात्रा, सचिव आकाश आचार्य, उपाध्यक्ष रामराज नाडार, अल्केश सेलानी, हरि सारडा, कोषाध्यक्ष भरत सोनी, सहसचिव गिरीश मेहता, राजू आचार्य, चंद्रकांत नथवानी, सहकोषाध्यक्ष विजय नाग्रेचा, आनंद कारिया, धनराज पुरोहित, कार्यकारिणी समिति के किरीट वखारिया, आशीष नेब, महेश कंघारी, सुनील अग्रवाल, किशन वर्मा, रोहित सेजपाल, अनिल अग्रवाल, दीपक कमवानी, मनोज असावा, धर्मेंद्र आचार्य, सलाहकार समिति के किशोर गणात्रा, विपिन वखारिया, विनोद नाग्रेचा, जमनादास कानाबार, राजू टंाक, बाबूभाई पटेल, गोविंद हुडिया, को-आॅप सदस्य किरीट कारिया, सुरेश पटेल, अजय कामदार, डा. नरेश नेब, स्थायी आमंत्रित सदस्य जीतेंद्र लाल, किरीट कक्कड़, परेश मेहता, विवेक शुक्ला, भरत पुरोहित, रवि नाडार, राजू माहेश्वरी, सचिन नथवानी, सुनील हजारे, हंसमुख रायचड़ा, आशीष पलांदुरकर, सतीश गेदूरानी, जयेश रामरखियानी, जयेश सेजपाल, प्रकाश मुदड़ा, हरीश कृष्णानी, डा. पी सिद्ध, गौरव बतरा, राधेश्याम चचड़ा, विराग जोशी, मनीष मनसाता, सुनील चचड़ा, अनिल मुनियाल, हर्षद लाखानी, रमेश पटेल, मनिष हुडिया, विनय व्यास, निर्मल गुरिया, नितीन पारेख, गोपी वर्मा, भरत नागे्रचा, करन वर्मा, राजकुमार शाहू, चेतन सावला, दिनेश चचड़ा, प्रमोद हुडिया, संतोष शाहू, सागर वर्मा, राजेश डंेगे सहित अन्य प्रयासरत हैं।

Advertisement
Advertisement
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha #Amravati

रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews #nagpurnews

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges