Published On : Mon, Oct 21st, 2019

Maharashtra Assembly Polls: सीनियर सिटीजन बजाज दम्पति 41 वर्षों से रच रहे अनोखा रिकॉर्ड.

Advertisement

पिछले 41 वर्षों से चाहे महानगर पालिका, विधानसभा या लोकसभा का चुनाव हो जरीपटका नागपुर के सीनियर दम्पति अशोक बजाज व उनकी पत्नी सुभद्रा बजाज दोनों मिलकर जोश के साथ नागरी दायित्व निभाकर मतदान केंद्र में हमेशा सबसे पहले पहुंचकर 1978 से अनोखा रिकॉर्ड रच रहे हैं.

इस बार भी हमेशा की तरह दि.21.10.2019 के महाराष्ट्र राज्य विधानसभा के चुनाव में मतदान करने के लिए सीनियर सिटीजन बजाज दम्पति अपने मतदान केंद्र महात्मा गांधी सिंधु हाय स्कूल, जरीपटका के भाग क्र. 87 के अ.क्र. 1042 व 1043 के रूम न. 14 पर सबसे पहले पहुंचकर हमेशा की तरह अपना पहिले नंबर पर मतदान कर 41 वर्षों की परम्परा को कायम रखा.

जिसकी पुष्टि मतदान अधिकारियों ने कर बजाज दम्पति को पहले मतदान करने पर बधाई दी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.