Published On : Mon, Jun 7th, 2021

SBI ने अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया

Advertisement

– 30 जून से पहले अपना KYC करा लें

नागपुर -SBI ने अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है कि वे 30 जून, 2021 से पहले अपना KYC करा लें। बैंक ने ग्राहकों को चेताया है कि अगर वे अपना PAN और आधार 30 जून तक लिंक नहीं कराते हैं तो उन्हें भविष्य में आर्थिक व्यवहार करने में दिक्कत होगी और ऐसे ग्राहकों का बैंक अकाउंट सस्पेंड हो जाएगा।

SBI ने ट्वीट करके अपने कस्टमर्स को जानकारी दी थी कि आधार और पैन को लिंक करना अनिवार्य है। अगर पैन और आधार को लिंक नहीं किया जाता है तो PAN ‘इनएक्टिव’ हो जाएंगे और ग्राहकों को ट्रांजैक्शन में दिक्कत आएगी। पैन को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 30 जून है।

अब SBI ने एक और अलर्ट जारी कर उन सवालों का जवाब दिया है कि अगर आप 30 जून तक अपना KYC नहीं कराते हैं तो आपके साथ क्या होगा। SBI ने कहा कि बिना KYC के आपका बैंक अकाउंट सस्पेंड होता है तो आपके अकाउंट में जमा पैसा फ्रीज हो जाएगा। आप उस पैसे को नहीं निकाल सकेंगे। साथ ही आपको किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा और कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी।

Advertisement

SBI ने कहा कि अगर आपके बैंक अकाउंट से आपका पैन और आधार कार्ड लिंक है तो आपको बैंक को दोबारा आधार और PAN भेजने की जरूरत नहीं है। सरकार ने पहली बार जुलाई 2017 में पैन और आधार को लिंक कराने की डेडलाइन तय की थी। हालांकि तब से अब तक सरकार कई बार इसकी डेडलाइन बढ़ा चुकी है।

उल्लेखनीय यह हैं कि किसी भी तरह के वित्तीय लेनदेन में PAN होना अनिवार्य है। आप बैंक अकाउंट खुलवाएं, डीमैट अकाउंट खुलवाएं, किसी प्रॉप्टी की खरीद फरोख्त या पैसे से जुड़ा कोई भी काम करते हैं तो आपके पास PAN होना चाहिए।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.