Published On : Fri, Jul 27th, 2018

‘साहब बीवी और गैंगस्‍टर 3’ पर बोले संजय दत्त, ‘ये वाला गैंगस्‍टर सबसे अलग होगा’

Advertisement

नई दिल्‍ली: पिछले दिन रिलीज हुई फिल्‍म ‘संजू’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. इस फिल्‍म ने एक्‍टर संजय दत्त की जिंदगी को पर्दे पर उतारकर रख दिया. इस फिल्‍म के दौरान भले ही संजय दत्त ने ज्‍यादा कुछ नहीं कहा लेकि अब उनका कहना है कि वह फिल्मों में दिखाई जाने वाली उनकी छवि से बिल्कुल अलग हैं. संजय दत्त फिल्मों में गैंगस्टर और नेगेटिव शेड्स के किरदार करने के लिए जाने जाते हैं. अपनी आगामी फिल्म ‘साहब, बीवी और गैंगस्टर 3’ के प्रचार के दौरान बुधवार को संजय ने फिल्म और उसमें अपने किरदार के बारे में बात की, जिसमें वह एक गैंगस्टर का ही किरदार निभा रहे हैं.

अपनी इस फिल्‍म के प्रमोशन के लिए संजय दत्त पूरी टीम के साथ दिल्‍ली आए हुए थे. न्‍यूज एजेंसी आर्इाएएनएस के अनुसार यह पूछे जाने पर कि क्या निर्देशक ने उनकी गैंगस्टर की छवि के कारण किरदार को निभाने के तरीके के बारे में सब कुछ उन्हीं पर छोड़ दिया था, इस पर संजय कहा, “नहीं, जो भी तिग्मांशु (निर्देशक तिग्मांशु धूलिया) बताते थे, मुझे उसका पालन करना पड़ता था. फिल्मों में अपनी छवि के बारे में बात करूं तो मैं वास्तविक जीवन में ऐसा नहीं हूं, मैं एक अलग व्यक्ति हूं.”

अपनी नई फिल्म के बारे में संजय ने कहा, “मैंने कभी ऐसा चरित्र नहीं निभाया है. यह फिल्म ‘वास्तव’ या ‘कांटे’ फिल्म में मेरे किरदार से अलग है. यह गैंगस्टर एक शिक्षित व्यक्ति है जो अपने परिवार से बहुत दूर रहता है और अपने जीवन में प्यार चाहता है.”

इस फिल्‍म में संजय दत्त के अलावा जिमी शेरगिल, चित्रांगदा सिंह, माही गिल और सोहा अली खान जैसे सितारे नजर आने वाले हैं. यह फिल्‍म तिग्‍मांशू धूलिया की सीरीज ‘साहब बीवी गैंगस्‍टर’ की तीसरी कड़ी है. फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.