Published On : Wed, Nov 8th, 2017

प्रद्युम्‍न मर्डर केस: सीबीआई ने रयान इंटरनेशन स्‍कूल से 11वीं के स्‍टूडेंट को किया गिरफ्तार

Advertisement

रयान स्‍कूल मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। न्‍यूज18 के अनुसार, सीबीआई ने 8 वर्षीय छात्र प्रद्युम्‍न की हत्‍या के मामले में स्‍कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र को गिरफ्तार किया है।

चैनल के अनुसार, छात्र को आईपीसी की धारा 302 (हत्‍या) के तहत आरोपी बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अब तक छात्र से 4-5 बार पूछताछ की जा चुकी है। जब चैनल ने प्रद्युम्‍न के पिता वरुण ठाकुर से संपर्क किया तो उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें इस बात की जानकारी है, मगर किसी गिरफ्तारी की बात उन्‍होंने नहीं की। चैनल ने पहले खबर दी थी कि इस मामले में 18 नवंबर को सीबीआई की ओर से चार्जशीट दायर की जा सकती है।

बता दें कि 8 सितंबर को सोहना क्षेत्र स्थित स्कूल के शौचालय में कक्षा दो के छात्र प्रद्युम्‍न का शव मिला। छात्र का गला रेता हुआ था। बच्चा शुक्रवार सुबह करीब 8.15 बजे स्कूल आया था। आधे घंटे के बाद 8.45 बजे स्कूल प्रबंधन ने बच्चे के पिता को कॉल किया और हादसे की जानकारी दी। गुरुग्राम पुलिस ने 9 सितंबर को बस कंडक्टर अशोक को हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Gold Rate
Feb 24rd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,66,300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement