Published On : Sat, Dec 15th, 2018

शनिवार की कार्रवाई में आरपीएफ ने एक बार फिर जब्त की 100 बोतल शराब

Advertisement

नागपुर: नागपुर स्टेशन पर शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन शराब की तस्करी रेलवे के माध्यम से करने की कोशिश तस्करों की ओर से की जा रही है. ऐसे ही शनिवार को आरपीएफ ने लावारिस हालत में 100 बोतल शराब जब्त की.

जानकारी के अनुसार नागपुर स्टेशन के प्लेटफार्म न 2 पर खड़ी ट्रेन नंबर – 12968 जयपुर एक्सप्रेस के एस – 11 कोच मे लावारिस हालत में देशी शराब की कुल 100 बोतल मिली जिसकी किंमत 2600 रुपए आकि गई है. शनिवार को नागपुर स्टेशन पर राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के साथ आरपीएफ की संयुक्त गश्त के दौरान प्लेटफार्म न 2 पर जयपुर एक्सप्रेस के एस – 11 कोच मे एक बैग लावारिस हालत में दिखाई दिया.

जिस पर स्टाफ द्वारा आस – पास के यात्रियो से पूछताछ करने पर किसी ने भी उस बैग पर अपना मालिकाना हक नही जताया. शक के आधार पर स्टाफ द्वारा बैग को खोलने पर उसके अंदर देशी शराब की कुल 100 बोतले पायी गई. जिसकी कीमत 2600 रुपए पायी गई, पकडी गई शराब की कुल 100 बोतले को आगे की कार्रवाई के लिए राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के हवाले किया गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.