Published On : Mon, May 17th, 2021

बंद शटर के अंदर साड़ी की भव्य साड़ी सदन दुकान में छपडे 13 ग्राहक

Advertisement

नागपुर: गांधीबाग ,नंगा पुतला चौक ,यूनियन बैंक के पीछे “भव्य साड़ी सदन “नामक एक दुकान के अंदर अनेक ग्राहकों द्वारा खरीदी किए जाने की जानकार महानगरपालिका के गांधीबाग झोन कार्यालय 6 के एन डी एस के दस्ते को मिली थी दोपहर को गश्त के दौरान एन डी एस के दस्ते ने यहां छापामार कार्रवाई की व अड़ोस पड़ोस से पुख्ता जानकारी मिलने के बाद जबरन उस दुकान के ताले खुलवाए। ताले खोलने के बाद इस दुकान के अंदर से 12 से 13 ग्राहक अंदर से निकले गांधी बाग जोन कार्यालय के सहायक आयुक्त अशोक पाटिल के नेतृत्व में एन डी एस के दस्ते ने इस दुकान को महानगरपालिका के कानून के तहत अगले आदेश तक सील किया गया । कोरोना संक्रमण की महामारी फैलने के बाद ब्रेक द चैन के तहत जारी लॉक डाउन के दौरान शहर की तमाम दुकानों को बंद रखने के दिशा निर्देश राज्य सरकार ने जारी किए हुए हैं उपरांत अनेक दुकान चोरी छुपे माल बेच रहे हैं देखने में तो दुकान के बाहर ताले लगे रहते हैं पर अंदर दुकानदारी चालू रहती है ग्राहकों को दुकानों तक लाने में दलालों की भी अहम भूमिका दिख रही है ।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.