Published On : Thu, Sep 13th, 2018

जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर सुनील केदार के समर्थक राहुल सीरिया की जीत

Advertisement

नागपुर – गुरुवार को नागपुर युवक कांग्रेस शहर संगठन का चुनाव परिणाम भले ही विवाद की वजह से जारी न हो पाया हो लेकिन जिले का चुनाव परिणाम तय समय पर घोषित हुए।

इस चुनाव में भी अन्य जगहों की ही तरह स्थापित नेताओं से सम्बंधित प्रत्याशी ही मैदान में थे। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद और संगठन चुनाव में सावनेर के विधायक सुनील केदार ने अपना वर्चस्व स्थापित किया है। केदार समर्थक उम्मीदवार राहुल सीरिया ने चुनाव में जित हासिल की।

राहुल की टक्कर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुरेश भोयर के पुत्र अनुराग भोयर से थी। सीरिया ने 2073 मत हासिल कर विजय हासिल की। दूसरे क्रमांक पर रहे अनुराग को उपाध्यक्ष पद से संतोष करना पड़ा। इस चुनाव के माध्यम से जिले के एकमात्र पार्टी विधायक सुनील केदार ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.