Published On : Fri, Jul 20th, 2018

VIDEO: ‘मैं आपके लिए पप्‍पू हूं..’ और फिर यूं राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जादू की झप्‍पी दे दी

Advertisement

नई दिल्‍ली: राजनीति में हर दिन रिश्‍ते बदलते हैं और अक्‍सर कई इतिहास लिखे जाते हैं. शुक्रवार को लोकसभा में भारतीय राजनीति का एक ऐसा ही अनोखा दृश्‍य देखने को मिला. लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चल रहे अपने भाषण के आखिर में राहुल गांधी ने कहा, ‘आपके लिए मैं भले ही पप्‍पू हूं, आपके दिल में मेरे लिए नफरत हो सकती है, लेकिन मैं आपसे बहुत प्‍यार करता हूं.’ बस इतना ही कहना था कि राहुल गांधी जगह छोड़कर प्रधानमंत्री मोदी के पास गए और उनसे हाथ मिलाते हुए उन्हें जादू की झप्‍पी दे दी. राहुल गांधी और पीएम मोदी को यूं गले लगता देख जैसे पूरा सदन हंस पड़ा. पीएम मोदी ने भी राहुल गांधी का मुस्‍कुरा कर अभिवादन किया. यह पल कांग्रेस और बीजेपी की राजनीति में अक्‍सर कम ही देखने को मिलते हैं.

बता दें कि मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा चल रही है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जय श्रीराम के नारे लगाए गए. स्‍पीकर सुमित्रा महाजन ने बहस बीच में रोकते हुए कहा ‘जिस पर आप लोग आरोप लगाते हैं, उसे भी बोलने का अधिकार है’. उन्‍होंने लोकसभा सदस्‍यों से भाषा पर ध्‍यान देने और डेकोरम मेंटेने करने की अपील की. अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.