
नागपुर: नक्सलियों के केस लड़ने वाले नागपुर के वकील सुरेंद्र गडलिंग के नागपुर निवास पर मंगलवार सुबह पुलिस ने छापा मारा। यह छापा पुणे पुलिस द्वारा मारा गया है। सुबह-सुबह पुलिस एडवोकेट के इंदौरा चौक स्थित मिसाल ले आउट स्थित घर पहुँची और छानबीन की गई। भीमा कोरेगांव में हुई जातीय हिंसा में सुरेंद्र गडलिंग की संदेहास्पद भूमिका के आधार पर यह छापा मारा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ही पुणे पुलिस का दल नागपुर पहुँचा। पुलिस के स्थानीय वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की गई जिसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गडलिंग गढ़चिरोली,गोंदिया में सक्रिय नक्सलवादियों का केस लड़ते है। गडलिंग नागपुर विदर्भ की फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के साथ जुड़े है। भीमा कोरेगांव में हुई हिंसा में इन संस्थाओं की सक्रियता का संदेह है।
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...
फसल बीमा पर किसानों में बढ़ा आक्रोश #CropInsurance #FasalBima #Kisan #FarmerProtest #Maharashtra
छात्र आंदोलन के आगे सरकार झुकी: धानोरकर #PratibhaDhanorkar #StudentProtest #MaharashtraNews
छात्र आंदोलन पर केंद्र सरकार पर सवाल #HaribhauRathod #fadnavis #StudentProtest #MaharashtraNews
आषाढ़ी एकादशी पर निकली भव्य पारंपरिक दिंडी #maharashtranews #ratnagiri #newsupdate #maharashtra
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आव्हाड की प्रतिक्रिया #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate



