Published On : Sat, Sep 22nd, 2018

Video: प्रिया प्रकाश वारियर को KISS करने पर अब्दुल को पड़ा तमाचा

Advertisement

आंखों के इशारों से रातों रात सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) की फिल्म ‘ओरु अदार लव’ (Oru Adaar Love) का एक और गाना रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में रोशन अब्दुल रहूफ भी प्रिया प्रकाश के साथ नजर आ रहे हैं. ‘ओरु अदार लव’ के गाने फ्रीक पेन्ने (Freak Penne) को काफी यूनीक तरीके से शूट किया गया है.

इस गाने में बेहतरीन बैकग्राउंड का इस्तेमाल किया गया है जिसमें महंगी गाड़ियां चमचमाते अंदाज में नजर आ रही हैं. वहीं अगर म्यूजिक की बात करें तो यह काफी एनर्जेटिक है जो आपको जोश से भर देता है. गाने में रैप भी सुनाई देता है जो म्यूजिक के साथ अच्छा कॉकटेल पैदा करता है. इसके अलावा अगर कॉस्ट्यूम की बात करें तो प्रिया और अब्दुल दोनों ही काफी कलरफुल नजर आ रहे हैं.

इस गाने में एक सीन है जब अब्दुल प्रिया को किस करते हैं तो वे उन्हें थप्पड़ मार देती हैं. इस खान सीन पर भी दर्शकों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. वैसे खास बात ये है कि इस गाने में भी दोनों की क्यूटनेस बरकरार है जिसके कारण दर्शक उन्हें पसंद करते हैं. ऐसा नहीं है कि प्रिया के फैन्स सिर्फ केरल या मलयालम बोलने वाले ही हैं बल्कि हिंदी भाषी क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें पसंद करते हैं.

Advertisement

हालांकि उत्तर भारत के लोगों को ये गाने का मतलब शायद समझ न आए..लेकिन वो कहते हैं न म्यूजिक को महसूस करने के लिए भाषा की नहीं बल्कि भाव की जरूरत होती है. फिलहाल तो प्रिया और अब्दुल के फैन्स इस गाने का लुत्फ उठा रहे हैं.

Credit: India.com

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.