Published On : Sat, Aug 12th, 2017

प्रधानमंत्री और उनकी सरकार ने किसानो को दिया धोखा – राजू शेट्टी

Advertisement

Raju Shetti
नागपुर: 
एनडीए के सहयोगी स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के राजू शेट्टी ने किसानो के मुद्दे पर प्रधानमंत्री और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा। शेट्टी ने प्रधानमंत्री को झूठा और सरकार को किसानो के प्रति असंवेदनशील करार दिया। उन्होंने सरकार पर किसानो से वादाखिलाफ़ी का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री से सार्वजनिक तौर पर धोखा देने की बात कबूल करने की माँग की। 2014 में जनता के मत प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामीनाथन आयोग और माँग के अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का वादा किया था यह वादा तो पूरा नहीं किया गया लेकिन अपनी मांगों के लिए देश भर में प्रदर्शन कर रहे किसानों से न तो वो मिल रहे और न ही उनका कोई प्रतिनिधि,वह इस बात के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद देते है की उनकी वजह से देश का किसान आंदोलन साथ आ गया है। सरकार अगर किसानो की मांगों ली तरफ इसी तरह अनदेखी करती रही तो इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। राज्य में किसानो को बताई जा रही कर्जमाफी आकड़ो का खेल है संपूर्ण कर्जमाफी के साथ सात बारा कोरा होने तक अब उनका आंदोलन जारी रहेगा।

मंत्रिपद की रेस से खुद को किया अलग
केंद्र में मंत्रिमंडल में फेरबदल की आ रही खबरों के बीच राजू शेट्टी को भी मंत्री बनाये जाने की चर्चा है। उनके नाम ही हो रही चर्चा और कयासों पर खुद विराम लगाते हुए उन्होंने कहाँ की वह मंत्री बनने के इच्छुक नहीं है बीते तीन साल में कभी उन्होंने ऐसी भावना भी जाहिर नहीं की वह सिर्फ एनडीए के घटक दल है। किसानो के मसले पर सरकार के रुख से अब वह महज गठबंधन में औपचारिक तौर पर शामिल है। नाराजगी के बाद भी साथी बने रहने के सवाल पर उन्होंने कहाँ की पार्टी जल्द ही गठबंधन में रहने या न रहने की अपनी भूमिका स्पस्ट करने जा रही है।

बीजेपी ने तोडा समझौता धर्म
पार्टी से निष्काशन के बावजूद सदानंद खोत राज्य मंत्रिमंडल में बने हुए है इस सवाल पर राजू शेट्टी ने कहाँ की मंत्रिमंडल में किसी को रखने या न रखने का अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है। हम सरकार के सहयोगी है खोत पार्टी का हिस्सा नहीं है गठबंधन के समय तय किये गए समझौते में साफ़ था की शेतकरी संगठन के व्यक्ति को विधायक और मंत्री बनाया जायेगा लेकिन खोत ने भरोसे को तोड़ते हुए बीजेपी के नाम से अपना फॉर्म भरा था इसकी जानकारी पार्टी को ऐन वक्त पर प्राप्त हुई थी। अब यह मुख्यमंत्री को तय करना है की उन्होंने गठबंधन पार्टी से या व्यक्ति से मेरी नजर में मुख्यमंत्री से गठबंधन धर्म को तोड़ा है।

Gold Rate
Mar 12 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,900/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,65,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

देश भर के किसान करेंगे आवाज बुलंद
शेतकरी संगठन पार्टी देश भर में किसानो के आंदोलन को एकत्र करने का प्रयास कर रही है। कई चरणों में देश भर के विभिन्न राज्यों के किसानो को एक करने का प्रयास किया जा रहा है। 20 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर में किसानो के सरकार के खिलाफ और अपनी माँगो को लेकर धरना आंदोलन का कार्यकम तय हुआ है जिसमें देश भर के किसानो के पहुँचें की बात सांसद राजू शेट्टी ने कही है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement