Published On : Fri, Aug 10th, 2018

सभापति कुकड़े के हस्तक्षेप से खत्म हुई हड़ताल

Advertisement

नागपुर: मनपा प्रशासन के प्रस्ताव को अस्वीकार करने के बाद प्रशासन ने परिवहन सभापति बंटी कुकडे को हस्तक्षेप करने की गुजारिश की।सभापति के गुजारिश सह वादे पर लाल बस ऑपरेटरों ने हड़ताल खत्म कर परिवहन सुचारू करने पर राजी हुए।

सभापति के अनुसार मनपा आयुक्त ने डेढ़ डेढ़ करोड़ लाल बस ऑपरेटरों सह कंडक्टर पूर्ति करने वाले दोनों एजेंसी को ५० लाख रुपए आज अभी दिए जाएंगे,बशर्ते सभी बस सड़कों पर नजर आए। सभापति ने यह भी आश्वस्त किया कि उक्त राशि के अलावा ३ दिन बाद टिकटों से जमा होने वाली राशि में मनपा प्रशासन अपने खाते से कुछ राशि जोड़ कर किश्तों में नियमित भुगतान की जाएंगी। सभापति के अनुसार प्रशासन ने अगर भविष्य में अपने वादों से खिलाफी की तो हम ऑपरेटरों के साथ खड़े नजर आएंगे।

बस ऑपरेटरों के अनुसार आज सभी बसे सड़कों पर दौड़ेंगी और कल दूसरा शनिवार,रविवार को छुट्टी के दिन होने के कारण ७५ – ७५ बसे सिर्फ दौड़ाई जाएंगी। बस में पास द्वारा सफर करने वालों की संख्या २४७८७, इनमें विद्यार्थियों की संख्या १९००० हैं।

सभापति के अनुसार अगले २ बाद ३ बसो को सी एन जी में तब्दील कर प्रायोगिक तौर पर दौड़ाया जाएगा। गुड़गाव की रॉ मेट नामक कम्पनी मनपा के ३ बस को सी एन जी में तब्दील करेगा। परिवहन के लिए एक किलो गैस ५३ रुपए खर्च करने से ५ किलोमीटर बस दौड़ेंगी। आज ७२ रुपए प्रति लीटर डीजल से ३ किलो मीटर दौड़ रही हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.