Published On : Wed, Mar 29th, 2017

प्रवीण दटके बने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Advertisement


नागपुर
: मनपा चुनाव में भाजपा को भारी सफलता दिलाने के बाद पूर्व प्रवीण दटके को पार्टी राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में लाने की तैयारी कर रही है। मंगलवार त उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

शहर की राजनीति में दटके ने पार्टी के बड़े उभरते युवा नेता के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। यही वजह है कि उन्हें इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि भाजयुमो में अध्यक्ष पद पर स्व. प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन को बैठाया गया है। उपाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी प्रदेशानुरूप ७ भाजपा नेताओं को दी गई है। जिसमें। दटके के अलावा गुजरात से हर्ष संधवी, मुंबई से मधुकेश्वर देसाई, म.प्र. से राहुल कोठारी, तमिलनाडू से मृगनंदम, जम्मू और कश्मीर से एजाज इंजीनियर और ओडिशा से रजत दास को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा दो महासचिव और सचिव पद की ज़िम्मेदारी ८ नेताओं को दी गई है। बता दें कि दटके को इससे पहले भी शहर की राजनीति से ऊपर ले जाने का प्रयास किया गया था जब गोंदिया भंडारा विधान परिषद सीट से भाजपा के कोटे से उन्हें दावेदारी की रेस में सबसे आगे निकलता देखा जा रहा था। लेकिन ऐन वक्त पर मुख्यमंत्री के क़रीबी माने जानेवाले परिणय फुके को उम्मीदवारी दी गई। उस समय उन्हें बहुत झटका भी लगा था। मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक में अचंभा जताया जा रहा था। अब प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर कुछ कर दिखाने का मौका उन्हें दिया गया है, जो शहर की प्रतिष्ठा को बढ़ा देता है।

Gold Rate
Feb 14th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,45,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement