Published On : Wed, Sep 25th, 2019

अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा का स्तुत्य उपक्रम

Advertisement

महाकाली मंदिर निर्माण और शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता

नागपुर: अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा नागपुर द्वारा सामाजिक सरोकार और उत्तदायित्व का निर्वाहन करते हुए कई स्तुत्य उपक्रमों का आयोजन किया गया। महासभा द्वारा हाल ही में काछीपुरा रामदासपेठ स्थित महाकाली मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विधिवत माता महाकाली के मंदिर निर्माण के लिए 11 हजार रुपए का धनादेश प्रदान किया गया । महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामनारायण मिश्र, महामंत्री राजेश प्रसाद पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार पाण्डेय ने महाकाली मंदिर के श्री काली पांडेय को धनादेश दियासौंपा ।

Gold Rate
May 02- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके अलावा अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा द्वारा संस्था के सहयोगी सदस्य श्री लक्ष्मीकांत रमापति मिश्रा को बच्चों की फीस भरने के लिए 15 हजार रुपए का धनादेश दिया गया।

श्री लक्ष्मीकांत मिश्रा आर्थिक संकट के चलते बच्चों की फीस नहीं भर पा रहे थे। उन्होंने संस्था से आर्थिक सहायता करने का निवेदन किया था जिसके फलस्वरूप संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामनारायण मिश्र ने उन्हें 15,000 रुपए का धनादेश दिया। इस उपक्रम मे संस्था के महामंत्री श्री राजेश पाण्डेय एवं संस्था के कोषाध्यक्ष श्री रवींद्रकुमार पाण्डेय कि विशेष तौर पार उपस्तितीरही आर्थिक सहयोग के लिए काली पांडेय ने तथा लक्ष्मीकांत मिश्रा ने महासभा का हृदय से आभार माना है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement