– धनोरा तहसील के जंगलों में मुठभेड़, मुठभेड़ में पांच से ज्यादा नक्सलियों की मारे जाने की खबर

गडचिरोली- गड़चिरोली जिले में कुछ अंतराल के बाद दुबारा पोलिस नक्सली मुठभेड़ की खबर निकल कर आयी है। इस बार मुठभेड़ जिले के धनोरा तहसील के जंगलों में होने की जानकारी निकल कर आयी है। वहीं इस मुठभेड़ में पांच से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिल रही है। खबर लिखे जाने तक आधिकारिक पुष्टि नही हो पायी है।
जानकारी के मुताबिक जिले के छत्तीसगढ़ राज्य के सीमा से लगे धनोरा तहसील के कोटगुल – ग्यारहपत्ति के जंगलों में सी60 कमांडो व नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में मृत नक्सलियों कि संख्या में बढ़ोत्तरी होने का अंदेशा है।
जबकि फिल हाल पांच से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने कि जानकारी मिल रही है। वही खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी होने की बात कही गयी है। देर शाम तक विस्तृत जानकारी प्राप्त होने का अनुमान जताया जा रहा है।साथ ही इस मुठभेड़ की अब तक आधिकारिक पुष्टी भी नही हो पाई है।
जानकारों की माने तो जिले में जहां बारह तहसील है। उनमें से भामरागढ़, एटापल्ली, धनोरा तहसीलों को अतिसंवेदनशील तहसील कहा जाता है। इसके अलावा कुछ तहसीलों में नक्सलियों का आंशिक प्रभाव होना बताया गया है। बीते कुछ समय से जिले के एटापल्ली , भमरागढ़ तहसीलों में भी मुठभेड हुए है। जिनमे सी 60 के जवानों ने नक्सलियों को काफी हद तक नुकसान पहुंचाते हुए उन इलाकों में नक्सल गतिविधियों में कुछ हद तक अंकुश लगाया है। – सतीश कुमार
Nagpur: 17 वर्षीय क्रिकेटर की मौत, VCA चयन नहीं होने का जिक्र...
आरक्षण सुधार की मांग को लेकर रैली #NagpurNews #ReservationPolicy #Protest #Rally #MaharashtraNews
Nagpur Central Jail Murder Case: दोषी को उम्रकैद #NagpurNews #CentralJail #Crime #Murder...
राष्ट्र सुरक्षा के समर्थन में मौन पदयात्रा #MaharashtraNews #NationalUnity #Constitution #Youth
Abhijit Dipke का BJP पर बड़ा आरोप | #MaharashtraNews #AbhijitDipke #BJP #AmitShah...
Amravati में सड़क हादसों पर बड़ा एक्शन #AmravatiNews #RoadSafety #TrafficRules #Helmet #FakeHelmet




