Published On : Thu, Dec 13th, 2018

मनपा की बनातवाला स्कूल को चौथी कक्षा तक शिफ्ट न करने की पालकों ने की मांग

Advertisement

पूर्व नगरसेवक असलम खान ने मनपा प्रशासन से लगाई गुहार

नागपुर : जी.एम. बनातवाला अंग्रेजी माध्यमिक शाला पिछले कई वर्षों से टेकानाका के हबीब नगर इलाके में किराए की ईमारत में शुरू है. अब इस शाला को शिफ्ट करने की कवायद जारी है. विद्यार्थियों के पालकों और पूर्व नगरसेवक ने मनपा प्रशासन से मांग की है कि पूरी स्कूल शिफ्ट करने के बजाय चौथी कक्षा तक को इसी इमारत में शुरू रखा जाए.

Gold Rate
Sept 24,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पालकों और पूर्व नगरसेवक के अनुसार केजी से लेकर चौथी वर्ग तक के विद्यार्थी उम्र में काफी छोटे होते हैं. अमूमन शत-प्रतिशत विद्यार्थी इसी परिसर के हैं. शाला के लिए प्रस्तावित जगह तक पहुंचने के लिए कामठी मार्ग से गुजरना पड़ेगा.

प्रस्तावित नई बनातवाला शाला कामठी रोड के दूसरे ओर राय उद्योग रहवासी व व्यवसायिक संकुल के पीछे है साथ ही इस मार्ग पर मेट्रो का काम भी शुरू है. इस व्यस्त मार्ग में नन्हें स्कूली बच्चों का गुज़रना दिक्कत भरा साबित हो सकता है.

Advertisement

लिहाजा मांग की जा रही है कि प्रस्तावित नई स्कूल में पांचवी से दसवीं की कक्षा शुरू की जाए. लेकिन इन मांगों को मनपा का शिक्षा विभाग और प्रशासन गंभीरता से लेता दिखाई नहीं दे रहा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.