
नागपुर – मनपा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके Rajendra Uchake को मनपा प्रशासन ने सोमवार को निलंबित कर दिया। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय से गिरफ्तारी की अधिकृत जानकारी का पत्र मिलने पर मनपा ने निलंबन का आदेश जारी किया। छत्तीसगढ़ पुलिस 14 अप्रैल को हनी ट्रैप मामले में उचके को नागपुर से गिरफ्तार कर राजनांदगांव ले गई।
अधिकृत जानकारी के बाद उठाया कदम
नियमानुसार, सरकारी कर्मचारी 48 घंटे से अधिक समय पुलिस की गिरफ्तारी में रहने पर उसे निलंबित किया जाता है। उचके की गिरफ्तारी के 10 दिन बाद निलंबन का आदेश जारी हुआ। मनपा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि समाचार-पत्रों में खबरें प्रकाशित होने पर
गिरफ्तारी की जानकारी मिली। मनपा के पास अधिकृत जानकारी नहीं रहने से निलंबन कार्रवाई नहीं की जा सकी। प्रकाशित खबरों के आधार पर राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी मांगी गई। पुलिस से अधिकृत जानकारी का पत्र मिलने पर सोमवार को निलंबन का आदेश जारी किया गया। उनकी जगह उपमुख्य अग्निशमन अधिकारी बी. पी. चंदनखेड़े को मुख्य अग्निशमन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




