Published On : Fri, Jun 16th, 2017

कार चालक के पूछने पर कपल ने मांगी लिफ्ट और बंधक बना कर लूटा

Advertisement

Car Couple Looted
नागपुर: कार से एड्रेस पूछना एक शख्स को बहुत भारी पड़ गया। दरअसल अमरावती निवासी 53 वर्षिय महेंद्र शशिधर त्रिपाठी अयोध्यानगर निवासी अपनी बहन के घर के लिए होंडा अमेज़ कार(एमएच 27 एआर 7708) निकले थे। लेकिन जरिपटका पहुंचने पर जब उसने अयोध्यानगर का जाने का रास्ता एक कपल (युवक युवति का जोड़ा) सेपूछा तो कपल ने उन्हें उसी दिशा में जाने का झांसा देकर कार में सवाल हो गए। रास्ते में जोड़े ने महेंद्र से अपना घर पास में होने की बात कहकर उसे घर पर चाय के िलए आमंत्रित किया। लेकिन मना करने के बाद भी पानी पीने के िलए घर किसी बहाने बुला लिया। घर में पहुंचते ही महेंद्र को कपल ने एक कमरे में बंद कर अपने साथियों को वहां बुला लिया। इसके बाद महेंद्र से 20 हजार रुपए कीमत की दस ग्राम सोने की चेन छीन ली। फिर धमकाते हुए उसका एटीम छईन कर एटीएम से चालिस हजार रुपए निकाल लिए। केवल यही नहीं वॉलेट में रखे 800 रुपए भी निकाल लिए। इस तरह बदमाशों ने करीब 60 हजार 800 रुपए से महेंद्र को बंधक बना कर लूट लिया।

इस घटना की जानकारी पुलिस विभाग को मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। अपराध शाखा के उपायुक्त ने मामले को गंभीर करार देते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। इसेक बाद गुप्तचरों और खबरियों को काम पर लगाया गया। इसके बाद मिली गुप्त जानकारी के आधार पर उमरेड तहसील के मटकाझरी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में न्यू कामठी पुलिस स्टेशन की हद में आनेवाले भारत टाउन निवासी 29 वर्षिय आरोपी आशीष पंचभाई व 23 वर्षिय अमोल इंगले को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक अर्टिगा कार(एमएच 40 ईटी 8111) जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपए आंकी जा रही है, जब्त की गई है। फरार आरोपियों में तनवीर हुसैन व शेख अकरम शेख सादिक दोनों ही न्यू कामठी पुलिस थानांतर्गत व मानकापुर निवासी अलीम उर्फ अकबर कमीम शेख व करीब 23 साल उम्र की काजल शाहू नाम की युवति की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के. व्यंकटेशन, सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी बोडखे,अपराध शाखा पुलिस उपायुक्त संभाजी कदम व सहायक पुलिस आयुक्त सोमनाथ वाघचौरे के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Gold Rate
July 02 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,30,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews

दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews

Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj Roshan

Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj...

इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews

इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews

कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka #parlour #crime #newsupdate

कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka...

₹50 के विवाद में खूनी हमला ! #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate

₹50 के विवाद में खूनी हमला ! #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges