Published On : Mon, Apr 5th, 2021

भारत में पहली बार नए कोरोनावायरस केस का आंकड़ा एक लाख पार

Advertisement

पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 1,03,558 नए COVID-19 केस


नागपुर– भारत में कोरोनावायरस का कहर चिंताजनक स्थिति का प्रमाण देता हुआ नए शिखर को छू गया है, और पिछले 24 घंटे के दौरान नए COVID-19 केसों का आंकड़ा पहली बार एक लाख का आंकड़ा पार कर गया. केंद्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में पिछले 24 घंटे में 1,03,558 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 478 लोगों ने कोरोना की वजह से जान गंवाई है. इससे पहले, देश में सबसे ज़्यादा नए कोरोनावायरस केस 17 सितंबर, 2020 की सुबह (पिछले 24 घंटे में) सामने आए थे, जब कुल 97,894 मामले दर्ज किए गए थे. इस लिहाज़ से लगभग साढ़े छह महीने बाद कोरोना के आतंक ने भारत में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के 1,03,558 नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 25 लाख पार कर 1,25,89,067 हो गया है.

इसी अवधि में 478 लोगों की वायरस की वजह से मौत भी हुई है, सो, देश में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,65,101 हो गई है. ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में इस वक्त कोरोनावायरस के एक्टिव मरीज़ों की तादाद सात लाख के पार पहुंच चुकी है, और कुल आंकड़ा 7,41,830 है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.