Published On : Sun, Jun 21st, 2015

पता नहीं कितने हैं हुक्का पार्लर, न मनपा को पता, न ही पुलिस को

Advertisement

Nagpur: हुक्का पार्लर आजकल के युवाओं के लिए एक ट्रेंड बनकर उभरा है. किशोर इसकी लत में जकड.ते जा रहे हैं. शहर में कितने हुक्का पार्लर है, इसके बारे में न तो मनपा प्रशासन को पता है, न ही पुलिस महकमे को. मनपा सदन में हुक्का पार्लर के बारे में भाजपा पार्षद प्रकाश तोतवानी ने प्रश्नकाल के दौरान सवाल किया.

उन्होंने पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की सरकार ने इसके लिए स्थानीय निकायों को पूरे अधिकार दिए हैं. उसी प्रकार महाराष्ट्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर मनपा को हुक्का पार्लर पर निगरानी रखने और कार्रवाई के अधिकार प्राप्त करने की मांग करनी चाहिए. इस पर महापौर ने तोतवानी की मांग को जायज ठहराया. प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजें.

तोतवानी के अनुसार पुलिस का कहना है कि उन्हें कार्रवाई का अधिकार नहीं. मनपा को पार्लरों की संख्या तक का पता नहीं है. यह व्यवसाय तेजी से फल-फूल रहा है. इस पर अंकुश लगाना होगा, अन्यथा युवा नशे के आदी हो जाएंगे.

Gold Rate
June 06 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,46,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges