Published On : Mon, Oct 13th, 2014

साकोली : राकां किसान हितैषी पार्टी है : फुंडे

Advertisement


Sunil Funde with farmers
साकोली (भंडारा)।
क्षेत्र के विकास को प्रफुल पटेल ने संभव कर दिखाया. यद्यपि लाखांदुर, लाखनी एवं साकोली क्षेत्र में विकास के लिए और अधिक काम करना शेष है. राकां किसान हितैषी पार्टी है. यह बात राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रत्याशी सुनील फुंडे ने कही. वे लाखांदुर तहसील में ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहाँ कि राकां ने हमेशा से किसानों की उन्नति के लिए काम किया है. लाखांदुर में शक्कर कारखाना शुरू करने के बाद सभी गन्ना उत्पादकों को पूरा चुकारा अदा किया गया. करार के अनुसार पूरा गन्ना काटा गया. फुंडे ने बताया कि पटेल की कार्यशैली से लोगों में विश्वास बना है. क्षेत्र में अनुकूलता को देखते हुए और शक्कर कारखाने शुरू किये जा सकते है. विकास से जुड़े हर मसले पर ईमानदारी से काम करने की बात फुंडे ने कही.
Sunil Funde with farmers  (2)

Sunil Funde with farmers  (3)

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Mar 9, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,400/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,400/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above