Published On : Sat, Sep 27th, 2014

ब्रह्मपुरी : राष्ट्रवादी कांग्रेस के संदीप गड्डमवार ने भी दर्ज किया नामांकन

Advertisement

Sandeep Gaddamwar
ब्रह्मपुरी (चंद्रपुर)।
ब्रह्मपुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिला परिषद उपाध्यक्ष संदीप गड्डमवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दर्ज किया. 2009 के विधानसभा चुनाव में संदीप गड्डमवार स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे. उन्होंने यहाँ के विद्यमान वि. देशकर को कड़ी चुनौती दी थी. गत चुनाव में उन्होंने 45,000 वोट हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था.

इस दौरान स्वागत मंगल कार्यालय से फाशी चौक, बाजार चौक होते हुए शिवजी चौक तक हजारों समर्थक व कार्यकर्ताओं के साथ भव्य रैली निकाली गई. ग्रामीण इलाकों से भरी संख्या में समर्थक इस रैली में शामिल हुए थे. नामांकन दर्ज करते समय संदीप गड्डमवार समेत पूर्व विधायक उद्धवराव शिंगाड़े, को.ऑप.बैंक. संचालक दामोधर मिसार, जि.प. सदस्य यशवंत ताडाम, पूर्व नगरसेवक सचिन राउत, तालुकाध्यक्ष अविनाश राउत, शहराध्यक्ष निनाद गड़े उपस्थित थे.

Sandeep Gaddamwar

Gold Rate
04 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,60,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,87 100 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement