Published On : Mon, Nov 2nd, 2020

नागपुर यूनिवर्सिटी ने कॉमर्स में पीजी डिप्लोमा को किया बंद

Advertisement

नागपुर– नागपुर यूनिवर्सिटी ने कॉमर्स शाखा के पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) डिप्लोमा बंद करने का फैसला लिया है. हाल ही में हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. लिस्ट में पीजीडीसीएम, पीजीडीआयएम, पीजीडीआयडी, पीजीडीएफटी जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं.

दरअसल, नागपुर यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2005 के अपने प्रोस्पेक्टिव प्लान के अनुसार कई पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी थी. इससे तो बीबीए, बीसीसीए, पीजीडीसीएम, पीजीडीसीआई जैसे पाठ्यक्रमों की बाढ़ सी आ गई थी. उस वक्त कॉलेजों ने गैर-अनुदानित तौर पर यूनिवर्सिटी से इन पाठ्यक्रमों के लिए मान्यता ली थी. शुरुआत में तो इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की खूब भीड़ लगी. बाद में इन पाठ्यक्रमों का क्रेज ही खत्म हो गया.

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कई फैकल्टी में तो एडमिशन का खाता तक नहीं खुल रहा. इसमें अधिकांश कोर्स पीजी डिप्लोमा के ही हैं.ऐसे में इन कोर्सेस को बंद करने के लिए कॉलेजों की ओर से यूनिवर्सिटी को लगातार प्रस्ताव मिल रहे हैं.नागपुर यूनिवर्सिटी ने अपनी एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इन कोर्सेस को पूरी तरह बंद करने का प्रस्ताव रखा. वरिष्ठ सदस्य डॉ.आर.जी.भोयर ने सुझाव दिया कि इन कोर्सेस को एकदम से बंद न करके विविध चरणों में बंद करना सही होगा. इसे मान्य करते हुए एकेडमिक काउंसिल ने प्रस्ताव मंजूर कर लिया.

Advertisement
Advertisement
पंद्रह वर्षों से पीएफ हिसाब लंबित ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #vidarbha

पंद्रह वर्षों से पीएफ हिसाब लंबित ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #vidarbha

नसरापुर मामले में दोषी को फांसी की मांग #maharashtranews #devendrafadnavis #maharashtracm #news

नसरापुर मामले में दोषी को फांसी की मांग #maharashtranews #devendrafadnavis #maharashtracm #news

नांदेड में निकली सामाजिक समता की दिडी #maharashtranews #latestnews #newsupdate #nandednews

नांदेड में निकली सामाजिक समता की दिडी #maharashtranews #latestnews #newsupdate #nandednews

पत्रकारों के सम्मान में जळगांव में विरोध #patrakar #sanjaydinapatil #trending #newsupdate #bayan

पत्रकारों के सम्मान में जळगांव में विरोध #patrakar #sanjaydinapatil #trending #newsupdate #bayan

उपवर्गीकरण पर डेटा सार्वजनिक करने की मांग #maharashtranews #latestnews #newsupdate

उपवर्गीकरण पर डेटा सार्वजनिक करने की मांग #maharashtranews #latestnews #newsupdate

भिवंडी में पत्रकार संघ का कड़ा विरोध ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

भिवंडी में पत्रकार संघ का कड़ा विरोध ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges