Published On : Mon, Nov 27th, 2017

डिवाईडर से गाड़ी टकराने से तिरपुडे कॉलेज के छात्रा की मौत

Advertisement

Road Accident
नागपुर: सोमवार सुबह तिरपुडे कॉलेज के पास बाईक फिसलकर डिवाईडर से जा टकराने से एक छात्रा की मौत हो गई। मृतक छात्रा का नाम सुमित सुखदेव बांते, उम्र 20 साल, कलमना इलाके का भरत नगर निवासी बताया जा रहा है। यह हादसा सुबह करीब 7. 45 मिनिट पर होने की बात सामने आ रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुखदेव बांते का बेटा सुमित बांते आज सुबह घर से करीब 7.15 बजे अपनी मोटर साईकल पल्सर क्रमांक एमएच 49 एए -3246 पर सवार होकर तिरपुडे कॉलेज के लिए निकला। वह कॉलेज के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसकी बाईक फिसल गई। बाईक से नीचे गिरने पर वह सड़क के डिवाइडर से टकरा गया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसे शासकिय हस्पताल ले जाय गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.