Published On : Wed, Jun 5th, 2019

नागपुर आरपीएफ की कार्रवाई : लावारिस हालत में मिली 100 देसी शराब की बोतल की जब्त

Advertisement

नागपुर- नागपुर में एक बार फिर शराब की तस्करी पकड़ी गई है. स्टेशन से लावारिस हालत में करीब 2600 रुपए कीमत की 100 बोतल देसी शराब जब्त की गई है. जानकारी के अनुसार नागपुर स्टेशन पर उप निरीक्षक जी.एस.एडले, आरक्षक कामसिंह ठाकुर, आरक्षक जसवीर सिंह को गश्त के दौरान नागपुर रेलवे स्टेशन बीबी एंड आउटर पर एक बैग संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी आस-पास देखने पर कोई व्यक्ति नजर नहीं आया शक के आधार पर बैग को खोलकर देखनेपर उसके अंदर 100 देशी शराब कि बोतले पायी गई. इसके बाद निरीक्षक आर.आर.जेम्स के आदेशानुसार पकड़ी गई शराब को आगे की कार्रवाई के लिए राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के हवाले की गई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.